Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » दिल्ली चुनाव में महिला सुरक्षा प्रमुख मुद्दा

दिल्ली चुनाव में महिला सुरक्षा प्रमुख मुद्दा

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रमुख मुद्दों में महिला सुरक्षा सबसे ऊपर है।

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रमुख मुद्दों में महिला सुरक्षा सबसे ऊपर है।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए सात फरवरी को मतदान होने हैं।

चुनाव के मद्देनजर आईएएनएस ने दर्जनभर से ज्यादा शहरवासियों से बातचीत की, जिनमें से ज्यादातर ने कहा कि चुनाव कोई भी जीते, लेकिन सबसे पहले राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

खाद्यान की बढ़ती कीमतें, अव्यवस्थित यातायात और बिजली एवं पानी की निर्बाध आपूर्ति अन्य मुद्दे हैं, जिससे दिल्लीवासी त्रस्त हैं।

कला शिक्षक प्रशांत राव का कहना है, “दुष्कर्म, लूट-मार, हत्या की घटनाएं दिल्ली में आम हो गई हैं। महिलाएं तो दिल्ली में अपराध की आसान शिकार हैं।” कमोबेश यही विचार ज्यादातर लोगों का है।

उन्होंने कहा कि नई सरकार दिल्ली को अपराध मुक्त शहर बनाने का प्रयास करे।

24 वर्षीया दीप्ति गुप्ता ने कहा, “महिलाओं की सुरक्षा जरूरी है। उन्हें पढ़ाई के लिए, काम के लिए दूसरी चीजों के लिए घर से बाहर जाना होता है और हर दूसरे दिन होने वाली दुष्कर्म की घटनाएं मुझे डरा देती है।”

ऑल इंडिया रेडियो के अधिकारी एस. एस. रांगा और सरकारी स्कूल में शिक्षक मुकेश शर्मा ने भी शहर में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

शहर में दूसरे भी कई मुद्दे हैं, जिन पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है, जैसे साफ-सफाई और स्वच्छता के अभाव की समस्या, भ्रष्टाचार का मुद्दा आदि।

दिल्ली चुनाव में प्रमुख प्रतिद्वंद्वी पार्टियों- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप)- ने माना है कि मतदाताओं के लिए महिलाओं की सुरक्षा सबसे जरूरी मुद्दा है।

भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने आईएएनएस से कहा, “हां यह सही है।”

आप की नेता आतिशी मार्लेना ने कहा, “महिलाओं की सुरक्षा और विकास लोगों की प्रमुख समस्याएं हैं।”

इस सारी समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी लेने वाली पार्टी आखिर कौन होगी, दिल्ली में सरकार किसकी बनेगी, इस सवाल पर मतदाताओं की अलग-अलग राय है।

कुछ ने आप के जीतने की उम्मीद जताई, तो कुछ भाजपा के पक्ष में हैं। लेकिन इन सबके बीच ध्यान देने योग्य बात यह भी है कि इस बार दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का कहीं नामोनिशान नहीं है।

दीप्ति ने कहा, “दिल्ली के लिए आप सबसे बढ़िया विकल्प है। आप ही यहां की समस्याएं सुलझा सकती है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर स्थानीय समस्याओं का जिम्मा नहीं ले सकते।”

स्कूल शिक्षक ए. शर्मा का कहना है, “आप मेरे दिल के करीब है और हर किसी के करीब है। वे हम जैसे ही हैं। उन्होंने पिछली बार भ्रष्टाचार और महंगाई पर नियंत्रण किया था और दोबारा ऐसा करेंगे।”

रांगा हालांकि मानते हैं कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बननी चाहिए। उन्होंने कहा, “दिल्ली में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। मैं आशा करता हूं कि वे महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर काम करेंगे।”

ऑटोरिक्शा चालक राम कृष्ण भी भाजपा की जीत के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी गरीबों की समस्या को समझती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

दिल्ली चुनाव में महिला सुरक्षा प्रमुख मुद्दा Reviewed by on . नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रमुख मुद्दों में महिला सुरक्षा सबसे ऊपर है।नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। दिल नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रमुख मुद्दों में महिला सुरक्षा सबसे ऊपर है।नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। दिल Rating:
scroll to top