नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह आंशिक रूप से बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि दिन में आंशिक रूप से बदली छाई रहेगी। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
अधिकारी के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 76 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 17 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।