नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के अनुसार, “सुबह हल्की धुंध के साथ आसमान साफ रहा।”
अधिकारी के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 60 प्रतिशत दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।