नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह धूप खिली है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह धूप खिली है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह कुहासे के साथ दिन में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा।”
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 73 फीसदी दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
इसी बीच, उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के चलते 18 ट्रेनें रद्द कर दी गई, जबकि 24 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और छह ट्रेनों के समय मे फेरबदल किया गया है।
वहीं, एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।