नई दिल्ली:जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. हजारों महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप झेल रहे प्रज्वल रेवन्ना का डिप्लोमैटिक पासर्पोट रद्द हो सकता है. कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने अब मोदी सरकार को पत्र लिखकर प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने की मांग की है. मालूम हो कि JDS पहले ही रेवन्ना को पार्टी से निष्कासित कर चुकी है. साथ ही राज्य सरकार उनके खिलाफ SIT जांच कर रही है. न्यूज एजेंसी PTI ने बताया कि विदेश मंत्रालय रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने के कर्नाटक सरकार के अनुरोध पर कार्रवाई कर रहा है.
dharmpath.com dharmpath