Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 बर्लिन : द्वितीय विश्व युद्ध का शक्तिशाली बम निष्क्रिय किया गया | dharmpath.com

Monday , 12 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » बर्लिन : द्वितीय विश्व युद्ध का शक्तिशाली बम निष्क्रिय किया गया

बर्लिन : द्वितीय विश्व युद्ध का शक्तिशाली बम निष्क्रिय किया गया

बर्लिन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। बर्लिन प्रशासन ने शुक्रवार को द्वितीय विश्व युद्ध के समय के एक शक्तिशाली ब्रिटिश बम को निष्क्रिय कर दिया। यह बम बुधवार को शहर के बीच निर्माण कार्य के दौरान मिला था।

स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे से बम मिलने के स्थान से 800 मीटर तक के घेरे में आने वाली सभी इमारतों को खाली कराना शुरू कर दिया गया था जिससे प्रशासन को अपराह्न तक बम निष्क्रिय करने का समय मिल सके।

सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस के अनुसार इसी क्षेत्र में पड़ने वाले बर्लिन के प्रमुख ट्रेन स्टेशन को भी खाली कराया गया जिसके बाद उसे अपराह्न के बाद दोबारा शुरू कराया जा सका।

प्रशासन ने बम निष्क्रिय करने के बाद इलाके से सभी प्रतिबंध हटा दिए।

पुलिस ने बताया कि लगभग 10,000 लोगों को इलाके से हटाया गया था। बम निरोधक दस्ते की पांच सदस्यीय टीम ने बम को निष्क्रिय किया।

इससे पहले पिछली साल सितंबर में फ्रैंकफर्ट में 1.4 टन का एक शक्तिशाली बम मिला था।

बर्लिन : द्वितीय विश्व युद्ध का शक्तिशाली बम निष्क्रिय किया गया Reviewed by on . बर्लिन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। बर्लिन प्रशासन ने शुक्रवार को द्वितीय विश्व युद्ध के समय के एक शक्तिशाली ब्रिटिश बम को निष्क्रिय कर दिया। यह बम बुधवार को शहर के बी बर्लिन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। बर्लिन प्रशासन ने शुक्रवार को द्वितीय विश्व युद्ध के समय के एक शक्तिशाली ब्रिटिश बम को निष्क्रिय कर दिया। यह बम बुधवार को शहर के बी Rating:
scroll to top