Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 बैडमिंटन : सायना, श्रीकांत मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में, कश्यप बाहर | dharmpath.com

Friday , 9 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » खेल » बैडमिंटन : सायना, श्रीकांत मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में, कश्यप बाहर

बैडमिंटन : सायना, श्रीकांत मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में, कश्यप बाहर

कुआलालम्पुर, 17 जनवरी (आईएएनएस)। लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत चुकीं भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और भारत के अग्रणी पुरुष एकल खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत गुरुवार को यहां जारी मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं लेकिन सायना के पति पारूपल्ली कश्यप को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है।

सायना ने 39 मिनट तक चले प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हांगकांग की पुई यिन यिप को 21-14, 21-16 से हराया। सायना अब जापान की नोजोमी ओकुहारा से भिड़ेंगी।

दूसरी ओर, श्रीकांत ने 65 मिनट तक चले मुकाबले में विंग की विंसेंट को 23-21, 8-21, 21-18 से हराया।

अब श्रीकांत का सामना चौथे सीड दक्षिण कोरिया के सोन वान हो से होगा।

राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन कश्यप को इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग ने 21-17, 25-23 से हराया।

महिला युगल में भी भारत को हार मिली। अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को इंडोनेशिया की नी केतुत महादेवी और रिज्की प्रादिप्ता के हाथों 18-21, 17-21 से हार मिली।

बैडमिंटन : सायना, श्रीकांत मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में, कश्यप बाहर Reviewed by on . कुआलालम्पुर, 17 जनवरी (आईएएनएस)। लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत चुकीं भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और भारत के अग्रणी पुरुष एकल खिलाड़ी कि कुआलालम्पुर, 17 जनवरी (आईएएनएस)। लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत चुकीं भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और भारत के अग्रणी पुरुष एकल खिलाड़ी कि Rating:
scroll to top