Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 भाजपा सांसद को ‘सांसद रत्न’ पुरस्कार | dharmpath.com

Friday , 9 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » भाजपा सांसद को ‘सांसद रत्न’ पुरस्कार

भाजपा सांसद को ‘सांसद रत्न’ पुरस्कार

चेन्नई, 27 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता पी.पी. चौधरी को साल 2015 के सांसद रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार बजट सत्र के अंत तक के उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया जा रहा है।

गैर सरकारी संगठन प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन के अध्यक्ष के.श्रीनिवासन ने बताया, “राजस्थान से सांसद चौधरी, ‘सांसद रत्न पुरस्कार 2015’ के लिए चुने गए चार लोकसभा सदस्यों में से एक हैं, जिन्होंने 16वीं लोकसभा में बजट सत्र के अंत तक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।”

यह फाउंडेशन साल 2009 से संसद में होने वाली बहसों में अधिक से अधिक हिस्सा लेने, संसद में सबसे ज्यादा प्रश्न करने वाले और निजी सदस्य के विधेयक की संख्या और उपस्थिति के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सासंदों को पुरस्कृत करता आ रहा है।

ओपन श्रेणी के तहत तीन ‘सांसद रत्न पुरस्कार 2015’ बहस, निजी सदस्य विधेयक और सवाल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सांसदों को दिए जाएंगे।

समग्र उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहली बार सांसद बने एक सांसद को ‘सांसद नवोदित पुरस्कार’ दिया जाता है।

श्रीनिवास ने बताया कि विजेताओं का चयन पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसवर्च और लोकसभा सचिवालय के आंकड़ों के आधार पर होता है।

उन्होंने बताया कि चौधरी को दो पुस्कारों के लिए चुना गया है। एक पुरस्कार 176 बहसों में हिस्सा लेने और दूसरा पुरस्कार पहली बार सांसद बने नेता के समग्र उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए है।

संयोग से कुल 384 अंकों (बहसों, सवाल उठाने और निजी सदस्य बिल) के साथ सभी लोकसभा सदस्यों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सांसद का पुरस्कार के लिए भी चौधरी का ही चुनाव हुआ है।

झारखंड से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को निजी सदस्य विधेयक श्रेणी का पुस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कुल 11 विधेयक पेश किए। लोकसभा में प्रदर्शन में 328 अंकों के साथ दुबे तीसरे पायदान पर हैं।

महिला वर्ग में सांसद महिला रत्न पुरस्कार 2015 महाराष्ट्र से सांसद सुप्रिया सुले के नाम है। सुले 321 अंकों के साथ महिला सांसदों में समग्र बेहतर प्रदर्शन में शीर्ष पायदान पर रहीं। वह समग्र लोकसभा सांसदों में पांचवें पायदान पर हैं।

श्रीनिवासन के अनुसार, पुरस्कारों के लिए इस साल की निर्णायक समिति में 15वीं लोकसभा के पुरस्कार विजेता और वर्तमान सदन के सदस्य केंद्रीय मंत्री हंसराज जी. अहिर (महाराष्ट्र), आनंद राव अदसुल (महाराष्ट्र) और अर्जुन राम मेघवाल (राजस्थान) शामिल थे।

ये पुरस्कार 11 जुलाई को दिए जाएंगे।

भाजपा सांसद को ‘सांसद रत्न’ पुरस्कार Reviewed by on . चेन्नई, 27 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता पी.पी. चौधरी को साल 2015 के सांसद रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार बजट सत्र के अंत चेन्नई, 27 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता पी.पी. चौधरी को साल 2015 के सांसद रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार बजट सत्र के अंत Rating:
scroll to top