Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

 भारत की महिला हॉकी टीम ने ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया (लीड-1) | dharmpath.com

Sunday , 11 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » खेल » भारत की महिला हॉकी टीम ने ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया (लीड-1)

भारत की महिला हॉकी टीम ने ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया (लीड-1)

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की महिला हॉकी टीम ने ब्राजील के शहर रियो में अगले होने वाले ओलम्पिक खेलों में खेलने का अधिकार हासिल कर लिया है। भारतीय महिलाएं 36 साल के बाद ओलम्पिक में हिस्सा लेंगी।

हॉकी इंडिया (एचआई) ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। एचआई के मुताबिक उसे भारत के क्वालीफाई करने की जानकारी शुक्रवार को देर रात अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) से प्राप्त हुई थी।

भारतीय टीम ने आंतिम बार 1980 के मास्को ओलम्पिक में हिस्सा लिया था और सम्मानजनक चौथा स्थान हासिल किया था। 36 साल के बाद यह पहला मौका होगा, जब भारत की महिला एवं पुरुष टीमें ओलम्पिक में हिस्सा लेंगी।

भारत को ओलम्पिक का टिकट यूरोहॉकी चैम्पियनशिप (लंदन) के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों स्पेन की हार के बाद मिला। स्पेन की टीम अब ओलम्पिक की दौड़ से बाहर हो चुकी है। यूरो चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड और नीदरलैंड्स टीमें पहले ही ओलम्पिक का टिकट हासिल कर चुकी हैं।

भारत ने बेल्जियम में आयोजित हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में पांचवां स्थान हासिल करते हुए ओलम्पिक में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखी थीं। यूरो हॉकी चैम्पियनशिप से एक टीम को ओलम्पिक का टिकट मिलना था।

ऐसे में जबकि इंग्लैंड और नीदरलैंड्स पहले ही टिकट हासिल कर चुके हैं, यह स्थान ऐसी टीम को मिलना था, जिसने एचडब्ल्यूएल सेमीफाइनल में उच्च स्थान हासिल किया था लेकिन ओलम्पिक का टिकट नहीं हासिल कर सकी थी। इस तरह भारत को यह स्थान मिला।

भारत की पुरुष टीम इस साल का एशिया कप जीतने के साथ पहली ही ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। रियो ओलम्पिक का आयोजन अगस्त, 2016 में होना है।

भारत की महिला हॉकी टीम ने ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया (लीड-1) Reviewed by on . नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की महिला हॉकी टीम ने ब्राजील के शहर रियो में अगले होने वाले ओलम्पिक खेलों में खेलने का अधिकार हासिल कर लिया है। भारतीय महिला नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की महिला हॉकी टीम ने ब्राजील के शहर रियो में अगले होने वाले ओलम्पिक खेलों में खेलने का अधिकार हासिल कर लिया है। भारतीय महिला Rating:
scroll to top