Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 मप्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बकरीद की बधाई दी | dharmpath.com

Thursday , 1 May 2025

Home » भारत » मप्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बकरीद की बधाई दी

मप्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बकरीद की बधाई दी

भोपाल, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा हो रही है। राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को बकरीद की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राजधानी सहित राज्य के अन्य हिस्सों की ईदगाह और मस्जिदों में सुबह से विशेष नमाज का दौर शुरू हो गया। राजधानी में मुख्य नमाज ईदगाह मस्जिद में अदा की गई। इस मौके पर सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

राज्यपाल लालजी टंडन ने ईद-उल-अजहा पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

टंडन ने शुभकामना संदेश में कहा, “ईद-उल-अजहा का त्यौहार त्याग और सद्भाव की प्रेरणा देता है। हमारे देश में सभी पर्व शांति, एकता और उत्साह के वातावरण में मनाने की परम्परा रही है।”

उन्होंने प्रदेशवासियों से शांति, सद्भाव और एकता के साथ यह त्यौहार मनाने की अपील की है। टंडन ने इस मौके पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना भी की है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ईद-उल-अजहा के मौके पर नागरिकों, विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। कमलनाथ ने शुभकामना संदेश में कहा कि यह त्यौहार खुदा की राह में कुर्बानी का महत्व बताता है। इसलिए इसे कुर्बानी या त्याग का त्यौहार भी कहते हैं।

मप्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बकरीद की बधाई दी Reviewed by on . भोपाल, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा हो रही है। राज्यपाल लालजी टं भोपाल, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा हो रही है। राज्यपाल लालजी टं Rating:
scroll to top