Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 ‘मी टू’ अभियान स्त्री बनाम पुरूष की लड़ाई नहीं : दीपिका | dharmpath.com

Thursday , 15 May 2025

Home » मनोरंजन » ‘मी टू’ अभियान स्त्री बनाम पुरूष की लड़ाई नहीं : दीपिका

‘मी टू’ अभियान स्त्री बनाम पुरूष की लड़ाई नहीं : दीपिका

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि ‘मी टू’ अभियान स्त्री और पुरुष के बीच की जंग नहीं है, यह लैंगिकता से अलग गलत को दरकिनार कर सही बात रखना है।

दीपिका और अभिनेता रणवीर सिंह शुक्रवार को 16वें हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में पहुंचे थे, जहां उनसे बॉलीवुड में ‘मी टू’ पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया।

दीपिका ने कहा, “मेरे लिए मी टू अभियान स्त्री या पुरुष के बारे में नहीं है। यह गलत पर सही की जीत के बारे में है। मेरा मानना है कि हमें इंसान के तौर पर किसी भी तरह के भेदभाव या उत्पीड़न का सामना करने वाले हर व्यक्ति का समर्थन करना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “यह महिला बनाम पुरुष के बारे में नहीं है। इसे मुश्किल न बनाएं या न ही उस बहस में न उलझें।”

नाना पाटेकर के खिलाफ तनुश्री दत्ता के आरोपों पर सीधे न बोलते हुए अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि वह हर रूप में उत्पीड़न की निंदा करते हैं।

रणवीर ने कहा, “उत्पीड़न अपने आप में बस गलत है। किसी का भी उत्पीड़न, महिला, पुरुष या अन्य व्यक्ति जिस किसी का भी उत्पीड़न हुआ हो गलत है, चाहे कार्यस्थल पर हो, सार्वजनिक जगह पर, सड़क पर या फिर घर पर हो। यह गलत है।”

‘मी टू’ अभियान स्त्री बनाम पुरूष की लड़ाई नहीं : दीपिका Reviewed by on . नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि 'मी टू' अभियान स्त्री और पुरुष के बीच की जंग नहीं है, यह लैंगिकता से अलग गलत को द नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि 'मी टू' अभियान स्त्री और पुरुष के बीच की जंग नहीं है, यह लैंगिकता से अलग गलत को द Rating:
scroll to top