Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 मोदी ने अर्थव्यवस्था पर मनमोहन सिंह से पाठ पढ़ा होगा : राहुल | dharmpath.com

Tuesday , 13 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » मोदी ने अर्थव्यवस्था पर मनमोहन सिंह से पाठ पढ़ा होगा : राहुल

मोदी ने अर्थव्यवस्था पर मनमोहन सिंह से पाठ पढ़ा होगा : राहुल

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बुधवार को मुलाकात के दौरान उनसे देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने का पाठ पढ़ा होगा।

नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के एक सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा, “कल (बुधवार) मनमोहन सिंह जी ने कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) से एक घंटा पाठ पढ़ा होगा कि अर्थव्यवस्था को कैसे सुधारें।”

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी ने मनमोहन सिंह से जरूर यह पूछा होगा कि देश को कैसे चलाएं।

उन्होंने कहा, “हो सकता है मनमोहन सिंह जी ने उन्हें तरीके बताए हों। मैं उनसे पूछूंगा।”

मनमोहन सिंह ने बुधवार की शाम मोदी से मुलाकात की थी। मोदी से मिलने से कुछ समय पहले ही उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की नीतियों की आलोचना की थी।

पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं के बीच बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे के बाद हुई थी। इस बैठक में देश की आर्थिक स्थिति और विदेश नीतियों पर चर्चा हुई।

मोदी ने अर्थव्यवस्था पर मनमोहन सिंह से पाठ पढ़ा होगा : राहुल Reviewed by on . नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि प् नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि प् Rating:
scroll to top