म्यांमार के कोकान्ग क्षेत्र से सैन्य शासन हटा

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि स्वशासित क्षेत्र से सैन्य प्रशासन हटाने का यह आदेश मंगलवार से लागू हो गया।

इस क्षेत्र में कभी सरकारी सुरक्षाबलों और कोकान्ग की म्यांमार नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस आर्मी (एमएनडीएए) के बीच हुई हिंसक झड़पों की वजह से तनाव की स्थिति थी।

आदेश में कहा गया कि आपातकाल हटाने की घोषणा क्षेत्र में हालात सामान्य होने, गांव में शांति लौटने और कानून व्यवस्था बरकरार होने को देखते हुए की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493