Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 विधान परिषद चुनाव : मतगणना जारी, 4 सीटों पर जीती सपा | dharmpath.com

Monday , 16 June 2025

Home » भारत » विधान परिषद चुनाव : मतगणना जारी, 4 सीटों पर जीती सपा

विधान परिषद चुनाव : मतगणना जारी, 4 सीटों पर जीती सपा

लखनऊ, 6 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (एमएलसी)के चुनाव की मतगणना रविवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। विधान परिषद पर 28 सीटों पर हुए चुनाव में अभी चार सीटों के नतीजे आए हैं। इन चारों सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने बाजी मारी है।

लखीमपुर खीरी से सपा प्रत्याशी शशांक यादव ने जीत हासिल की है। शशांक ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी इतेन्द्र सिंह को हराया। सुल्तानपुर जिले से सपा प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह ने जीत हासिल की है। शैलेन्द्र यहां 1,841 वोटों पाकर विजयी हुए हैं।

बदायूं से भी सपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। बदायूं सीट से सपा के बनवारी सिंह यादव ने जीत हासिल की। वहीं बरेली से सपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी जीत गए हैं। घनश्याम अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी से 1,323 वोटों से जीते हैं।

सुबह आठ बजे से 57 जिलों में मतगणना जारी है। अपराह्न् 12 बजे तक सभी नतीजे आ जाएंगे।

एमएलसी की 28 सीटों के लिए तीन मार्च को मतदान हुआ था, जिसमें कुल 97 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई। मतगणना स्थल पर प्रांतीय सशस्त्रबल(पीएसी) व सशस्त्र पुलिस तैनात है।

विधान परिषद चुनाव : मतगणना जारी, 4 सीटों पर जीती सपा Reviewed by on . लखनऊ, 6 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (एमएलसी)के चुनाव की मतगणना रविवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। विधान परिषद पर 28 सीटों पर ह लखनऊ, 6 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (एमएलसी)के चुनाव की मतगणना रविवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। विधान परिषद पर 28 सीटों पर ह Rating:
scroll to top