Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 साइबर संसार में प्याज की महक | dharmpath.com

Saturday , 7 June 2025

Home » धर्मंपथ » साइबर संसार में प्याज की महक

साइबर संसार में प्याज की महक

खबर :

अभी-अभी एडमिन के घर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। प्याज का परांठा और पकौड़ी खाने पर एडमिन को गिरफ्तार किया गया है। घर से दो किलो प्याज भी बरामद हुआ है। उन पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। पता किया जा रहा है कि एडमिन के पास इतना प्याज आखिर आया कहां से?

**

युवक : मैं आपकी लड़की से शादी करना चाहता हूं।

लड़की का पिता : क्या करते हो..?

युवक : जी, खेती..।

लड़की का पिता : इस जमाने में खेती..? भागो यहां से! यह शादी नहीं हो सकती।

युवक : अंकल! प्याज की खेती करता हूं..

लड़की का पिता : अच्छा-अच्छा..दामाद जी! अगले महीने की दो तारीख शादी के लिए कैसी रहेगी..?

**

कुछ डायलॉग :

-ये प्याज मुझे दे दे ठाकुर!

-चल धन्नो, आज दस किलो प्याज का सवाल है!

-दाल 130 रुपये और प्याज 80 रुपये किलो। फिर कहेगा मोदी को वोट दो?

-मेरे करण, अर्जुन आएंगे और दो किलो प्याज लाएंगे।

-प्याज को खरीदना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।

-जिनके घर प्याज के सलाद होते हैं, वह बत्ती बुझा के खाना खाते हैं।

-पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया है, सारा प्याज कानून के हवाले कर दो।

-मैं फेंके हुए पैसे नहीं उठाता, प्याज हो तो अलग बात है।

साइबर संसार में प्याज की महक Reviewed by on . खबर :अभी-अभी एडमिन के घर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। प्याज का परांठा और पकौड़ी खाने पर एडमिन को गिरफ्तार किया गया है। घर से दो किलो प्याज भी बरामद हुआ है। उन पर खबर :अभी-अभी एडमिन के घर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। प्याज का परांठा और पकौड़ी खाने पर एडमिन को गिरफ्तार किया गया है। घर से दो किलो प्याज भी बरामद हुआ है। उन पर Rating:
scroll to top