सिंचाई सुविधाएं बढ़ाना चाहता है पश्चिम बंगाल

कोलकाता, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में 32 हेक्टेयर कृषि भूमि पर समुचित सिंचाई सुविधा के लिए करीब 800 चेक डैम और अन्य जल संरक्षण संरचनाएं बनाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा, “चेक डैम जैसी करीब 800 संरचनाएं बनाई जाएंगी। इसके साथ ही जल तीर्थ के तहत बनाई गई छोटी सिंचाई परियोजनाओं से करीब 64 हजार किसानों को लाभ होगा। इस पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।”

बनर्जी ने बताया कि सूखाग्रस्त जिले बांकुरा, बीरभूम, पुरुलिया और पश्चिम मिदनापुर में बनाई गईं परियोजनाओं से मिट्टी का क्षरण रुकेगा, भूमिगत जल का पुनर्भरण होगा, कृषि, मत्स्य पालन, बत्तख पालन और चारे का उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा, “2015-16 में 15 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि के लिए अतिरिक्त सिंचाई क्षमता तैयार की जाएगी।”

वर्षा जल संभरण योजना ‘जल ढारो जल भरो’ के तहत राज्य सरकार ने दिसंबर 2014 तक 817 जलाशयों और 7,319 जल संभरण संरचनाओं से गाद निकाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493