शिमला : पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत के तमाम हिस्सों में भारी बारिश का प्रकोप जारी है. इसमें क्या पहाड़ी इलाके और क्या मैदानी क्षेत्र, हर जगह जमकर बादल बरस रहे हैं. विशेषतौर पर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में तो बार-बार बादल फटने की घटनाएं हो रही हैं. बादल फटने की वजह से बरसाती नालों में अचानक उफान आने की वजह से तबाही का मंजर है. ऐसे कई वीडियो आपने देखे होंगे, जिसमें बरसाती नालों और नदियों में अचानक बाढ़ आने की वजह से सड़कें, घर और दुकानें ध्वस्त हो गईं और गाड़ियां बह गईं. अब मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए आज यानी मंगलवार के लिए रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
dharmpath.com dharmpath