बीजापुर- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेजी से आगे बढ़ रही है। एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को एक और कामयाबी मिली है। बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में इनामी शीर्ष नक्सली नेता नरसिंहा चेलम ऊर्फ सुधाकर को मार गिराया है। डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा जवानों को यह कामयाबी मिली है।
नरसिम्हा चेलम उर्फ सुधाकर तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में मोस्टवांटेड था। उसके सिर्फ पर एक करोड़ का इनाम था। सुधाकर को नक्सलियों का बड़ा लीडर माना जाता था। कई बड़े नक्सल घटनाओं में वो शामिल था। बताया जा रहा है कि नेशनल पार्क इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से लगातार फायरिंग जारी है।