Monday , 29 April 2024

Home » विश्व » 2050 तक दुनिया की आबादी 9.8 अरब हो जाएगी : संयुक्त राष्ट्र

2050 तक दुनिया की आबादी 9.8 अरब हो जाएगी : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र, 22 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि वैश्विक स्तर पर घटते प्रजनन दर के बावजूद 2050 तक विश्व की आबादी 9.8 अरब हो जाने की उम्मीद है।

‘संभावित वैश्विक जनसंख्या : पुन: अवलोकन 2017’ रिपोर्ट बुधवार को जारी हुआ, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि पिछले साल की आबादी 7.4 अरब के मुकाबले वर्तमान में दुनिया की आबादी करीब 7.6 अरब है, वैश्विक स्तर पर बच्चों की संख्या में समग्र रूप से गिरावट के बावजूद विकासशील देशों में प्रजनन दर उच्च रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, गरीब देशों में जनसंख्या बढ़ी है, जो सतत विकास एजेंडा 2030 को लागू करने के संदर्भ में दुनिया के लिए चुनौती पेश कर रही है, इस एजेंडा का लक्ष्य धरती का संरक्षण करना और गरीबी मिटाना है।

संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक मामले से संबंधित विभाग ने कहा, “दुनिया की आबादी हर साल करीब 8.3 करोड़ बढ़ रही है, प्रजनन के स्तर में गिरावट के बावजूद उच्च स्तर पर आबादी बढ़ना जारी रहने की उम्मीद है।”

करीब 47 कम विकसित देशों में आबादी बढ़ते रहने की उम्मीद है, जहां प्रति महिला प्रजनन दर करीब 4.3 जन्म है और जिनकी आबादी वर्तमान आबादी लगभग 1 अरब के मुकाबले 2050 तक 1.9 अरब हो जाने की संभावना है।

रिपोर्ट में कहा गया कि अफ्रीकी देशों में 2050 तक जन्म दर करीब दोगुना हो सकती है।

यह रुझान अफ्रीका सहित दुनिया के लगभग सभी क्षेत्रों में कम प्रजनन दर होने के बाद सामने आया है, जहां (अफ्रीका) पांच सालों के मद्देनजर 2005 तक प्रति महिला 2005 के 5.1 जन्म के मुकाबले प्रजनन दर घटकर प्रति महिला 4.7 जन्म हो गया है।

इसके विपरीत यूरोप में 2000-2005 में प्रति महिला जन्म दर जहां 1.4 रहा, वह बढ़कर 1.6 हो गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, उम्रदराज लोगों की संख्या बढ़ते रहने के परिणामस्वरूप प्रजनन दर में कमी आई है। 60 या उससे ज्यादा उम्र के लोगों की आबादी 2010 तक दोगुनी और 2100 तक तिगुनी यानी वर्तमान आबादी 96.2 करोड़ के मुकाबले 3.1 अरब हो जाएगी।

वर्तमान में 1.3 अरब की आबादी के साथ विश्व का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश भारत 2024 तक 1.4 अरब की आबादी वाले चीन से इस मामले में आगे निकल जाएगा।

वर्तमान में सातवें स्थान पर काबिज नाइजीरिया 2050 तक अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए तीसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन जाएगा।

2050 तक दुनिया की आबादी 9.8 अरब हो जाएगी : संयुक्त राष्ट्र Reviewed by on . संयुक्त राष्ट्र, 22 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि वैश्विक स्तर पर घटते प्रजनन दर के बावजूद 2050 तक विश्व की आबादी 9.8 संयुक्त राष्ट्र, 22 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि वैश्विक स्तर पर घटते प्रजनन दर के बावजूद 2050 तक विश्व की आबादी 9.8 Rating:
scroll to top