ओमान के साथ भारतीय नौसेना का अभ्यास शुरू

8th Edition of the Aero Indiaभारत और खाड़ी देश ओमान की नौ सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हो गया है।

अगले एक महीने तक भारतीय नौ सेना के चार जहाज ओमान के तट पर इस अभ्यास में शामिल होंगे। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों और आपसी सहयोग को मजबूत करना है।भारतीय नौसेना के आइएनएस मैसूर, आइएनएस तरकश, आइएनएस तबार और आइएनएस आदित्य ने गत शुक्रवार से सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। भारतीय नौसेना की मुंबई स्थित पश्चिमी नेवल कमांड के चारों जहाज गुरुवार को ओमान के तट पर पहुंचे। बेड़े का नेतृत्व रियर कमांडर एडमिरल अनिल कुमार चावला ने किया। वह पश्चिमी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर हैं। टाइम्स ऑफ ओमान की खबर के मुताबिक, यह नसीम अल बहार नाम के द्विवर्षीय नौसेना अभ्यास का एक हिस्सा है। इसका उद्देश्य भारत और ओमान के बीच मौजूदा संबंधों और आपसी सहयोग को और मजबूती देना है। दोनों देशों के बीच 1953 की संधि के बाद संबंध कायम हुए थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493