मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष ईश्वरदास रोहणी का आज दोपहर एक बैठक के दौरान हृदयाघात होने के असामयिक निधन हो गया।
रोहणी के निधन से प्रदेश में शोक कि लहर दौड़ गयी।आज शाम पांच बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा जो जबलपुर के ग्वारीघाट पर होगा।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जबलपुर रवाना हो गए हैं वहीँ दिल्ली से नरेंद्र सिंह तोमर एवं अरविन्द मेनन भी रवाना हो गए हैं।
विधानसभा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों के पद रिक्त होने से विधानसभा सचिव ने राज्यपाल को पत्र लिखा है और दिशा-निर्देश माँगा है।
dharmpath.com dharmpath