जुड़वां बच्चों के नाम नरेंद्र और मोदी!


twinsदेश के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर बीजेपी को वोट देने वाले लोगों के दिलोदिमाग पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व प्रचारक और गुजरात के मुख्यमंत्री का नाम पूरी तरह से छाया हुआ है। अब लोग अपने बच्चों के नाम भी उन्हीं के नाम पर रखने लगे हैं, ताकि वे हर दिन कई बार यह नाम ले सकें।

मध्य प्रदेश के इंदौर में कुमावत दंपती ने अपने जुड़वां बेटों के नाम नरेंद्र और मोदी रखे हैं। देवेंद्र और आरती कुमावत के आंगन में 16 मई को जुड़वां बच्चे खुशियां लेकर आए। अस्पताल में जन्मे दोनों नवजात का स्वास्थ्य बेहतर है। देश में 16 मई को ही लोकसभा चुनाव के नतीजे आए। कुमावत परिवार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को मिली जीत से बेहद उत्साहित था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493