(पंकज सोनी )सागरःसागर में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया । श्यामपुरा के होमी रोजरी चर्च की एक पूर्व नन ने फादर फिजो चिरमल पर बलात्कार का आरोप लगाया है । पीडित नन ने एसपी कार्यलय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर को घटना की जानकारी दी । पुलिस अधीक्षक श्री अतुलकर ने महिला थाने को कायमी के निर्देश दिए है । पीड़ित महिला ने बताया कि 2010 में उसके साथ पार्टनर के कमरे में उसे अकेली पाकर फादर बलात्कार किया । उसके अश्लील फोटो खींच लिए जिनसे वो उसे बदनाम करने की धमकी देता रहा । उसने ये भी बताया कि फादर के पास एक पिस्तौल है जिससे वो उसे जान से मारने की धमकी देता था । वहीं उनसे जान से मारने के डर से ये बात किसी से नहीं कही मगर जब सब्र का बांध टूट गया तो उसने अपने मुंहबोले भाई को सारी बातें बतायी । महिला ने ये भी बताया कि जब वह केंट थाने पहुंची तो उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई और उसे पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेज दिया । मामला पुलिस जांच में आ गया है । वहीं फादर से किसी भी तरह संपर्क नहीं हो पाया है ।
dharmpath.com dharmpath