नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और दक्षिण-पूर्व देश समय-समय पर कई भूकंपों के प्रत्यक्षदर्शी रहे हैं। साल 2001 से लेकर आज तक के भूकंप का घटनाक्रम :-
25 अप्रैल, 2015 : नेपाल में रिक्टर स्केल पर 7.9 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसका केंद्र था लामजुंग जिला।
23 नवंबर, 2014 : चीन में 6.3 तीव्रता का एक भूकंप आया, दो लोग मारे गए।
23 नवंबर, 2014 : जापान में 6.7 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसमें 50 लोग घायल हुए, जबकि 10 घर धराशायी हो गए।
पांच मई, 2014 : बंगाल की खाड़ी में 6 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसके झटके भारत में महसूस किए गए।
25 सितंबर, 2013 : पाकिस्तान के सुदूरवर्ती दक्षिण-पश्चिम प्रांत बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसमें 300 से अधिक लोग मारे गए।
20 अप्रैल, 2013 : दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में 6.6 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसमें लगभग 150 लोग मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हुए।
20 सितंबर, 2011 : सिक्किम में 6.8 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसमें कम से कम 68 लोग मारे गए, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए।
22 सितंबर, 2009 : भूटान में 6.3 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए।
8 अक्टूबर, 2005 : उत्तरी पाकिस्तान में 7.6 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसमें कम से कम 86 हजार लोग मारे गए, जबकि 69 हजार से अधिक लोग घायल हुए।
26 दिसंबर, 2004 : एशियाई प्रशांत क्षेत्र के देशों में 9.3 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसमें दो लाख से अधिक लोग मारे गए।
26 जनवरी, 2001 : गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसमें 10 हजार से अधिक लोग मारे गए।