व्यापार

स्टार्टअप ऑनलाइन पाठ्यक्रमों से कौशल विकास करें : विशेषज्ञ

कोलकाता, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय स्टार्टअप यह सुनिश्चित करें कि उनके कर्मचारी ऑनलाइन कौशल विकास पाठ्यक्रमों के जरिए प्रतिस्पर्धी रहें। उद्योग विशेषज्ञों ने यह बात कही है। स्टार्टअप को एंड्रॉयड डेवलपमेंट, बिग डेटा और हैडूप डेवलपमेंट, एथिकल हैकिंग, एसएपी सिक्योरिटी, रोबॉटिक्स, वेब एंड एप्प डिजाइन जैसे मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेस (एमओओसी) के जरिए अपने कर्मचारियों का कौशल विकास करना चाहिए। …

Read More »

मारुति सुजुकी ने शोरूम श्रृंखला ‘नेक्सा’ पेश की

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने गुरुवार को प्रीमियम शोरूम श्रृंखला ‘नेक्सा’ शुरू की है। कम्पनी ने रिटेल क्षेत्र में उपभोक्ताओं को नया अनुभव देने के लिए यह कदम उठाया है। मारुति सुजुकी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिची अयूकावा ने कहा, “भारतीय बाजार और समाज तेजी से बदल रहा है और ग्राहकों …

Read More »

बजाज ऑटो का मुनाफा बढ़ा

चेन्नई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। चालू वित्तवर्ष की पहली तिमाही में दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड का शुद्ध मुनाफा 1,014 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने यह जानकारी दी। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में दर्ज बयान के मुताबिक, कंपनी ने कहा कि 30 जून 2015 को समाप्त तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1,014 करोड़ रुपये रहा …

Read More »

सेंसेक्स में 134 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 134.09 अंकों की गिरावट के साथ 28,370.84 पर और निफ्टी 43.70 अंकों की गिरावट के साथ 8,589.80 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 36.04 अंकों की तेजी के साथ 28,540.97 पर खुला और …

Read More »

सन टीवी को एफएम नीलामी में हिस्सा लेने की अनुमति

चेन्नई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। मद्रास उच्च न्यायालय ने गुरुवार को सन टीवी समूह को एफएम रेडियो लाइसेंस की नीलामी में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी। अदालत ने यह अंतरिम आदेश मीडिया समूह की कंपनियों की याचिका पर गौर करने के बाद दिया, जिसमें केंद्र सरकार के उस फैसले को चुनौती दी गई थी, जिसमें सरकार ने इस आधार पर …

Read More »

सनएडीसन, टाटा पावर ने सौर परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी सनएडीसन ने गुरुवार को कहा कि उसने नई दिल्ली में 180 मेगावाट सौर बिजली आपूर्ति करने के लिए टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) के साथ लंबी अवधि का करार किया है। दोनों कंपनियों की ओर से जारी एक साझा बयान में कहा गया है, “ओपेन एक्सेस सोलर फ्रेमवर्क के तहत …

Read More »

कच्चे तेल की कीमत 57 डॉलर प्रति बैरल रहने का अनुमान : विश्व बैंक

वाशिंगटन, 23 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व बैंक ने साल 2015 में कच्चे तेल की कीमत 57 डॉलर प्रति बैरल रहने की भविष्यवाणी की है। इससे पहले अप्रैल में विश्व बैंक ने इस साल वैश्विक कच्चे तेल की कीमत 53 डॉलर प्रति बैरल रहने की भविष्यवाणी की थी, जिसे अप्रैल-जून तिमाही में तेल मूल्य 17 प्रतिशत बढ़ने के बाद संशोधित किया गया …

Read More »

ह्युंडई मोटर्स का संचालन लाभ घटा

सियोल, 23 जुलाई (आईएएनएस)। ह्युंडई मोटर्स ने कहा कि 2015 की दूसरी तिमाही में उसका संचालन लाभ तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 16.1 फीसदी कम रहा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कंपनी ने गुरुवार को कहा कि आलोच्य तिमाही में उसका संचालन लाभ 1,750 अरब वॉन (1.5 अरब डॉलर) रहा। यह अनुमान के मुताबिक है और संचालन लाभ में यह लगातार पांचवीं …

Read More »

सोना पांच साल के निचले स्तर पर

शिकागो, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी डॉलर में मजबूती बढ़ने की वजह से बुधवार को कॉमेक्स पर सोना पांच साल के निचले स्तर तक लुढ़क गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अगस्त के लिए सोना कॉन्ट्रैक्ट में सोना 12 डॉलर यानी 1.09 प्रतिशत गिर गया। अमेरिकी डॉलर सूचकांक के 0.3 प्रतिशत बढ़कर 97.61 होने से सोने पर दबाव रहा। आमतौर पर …

Read More »

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को तेजी रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.51 बजे 9.20 अंकों की तेजी के साथ 28,514.13 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 3.10 अंकों की तेजी के साथ 8,636.60 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493