भारत

चालू सत्र के प्रथम 3 महीनों में चीनी उत्पादन 26 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। चालू गन्ना पेराई सत्र 2017-18 (अक्टूबर-सितंबर) के शुरुआती तीन महीनों में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले देश में चीनी उत्पादन में 26 फीसदी इजाफा हुआ है। चीनी उद्योग का शीर्ष संगठन इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार 31 दिसंबर तक देशभर में चालू 485 चीनी …

Read More »

महाराष्ट्र हिसा पर लोकसभा में कांग्रेस व भाजपा के बीच तकरार

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र हिंसा के मुद्दे पर लोकसभा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और कांग्रेस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस हिंसा में एक युवक की मौत हो गई थी। कांग्रेस नेताओं ने राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा को इस हिंसा का जिम्मेदार ठहराया वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने और ‘लोगों को …

Read More »

कश्मीर : घाटी में नागरिकों की हत्या पर विधानसभा में चर्चा की अनुमति (लीड-1)

जम्मू, 3 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने अपने पहले के आदेश के उलट बुधवार को 2017 के दौरान घाटी में हुई नागरिकों की हत्याओं पर एक घंटे चर्चा की इजाजत देने का फैसला किया। इससे पहले, विधानसभा अध्यक्ष द्वारा नागरिकों की हत्याओं व घाटी में आतंकवाद संबंधी बढ़ती घटनाओं पर चर्चा के लिए लाए …

Read More »

यासीन मलिक गिरफ्तार, मीरवाइज नजरबंद

श्रीनगर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के चेयरमैन मोहम्मद यासीन मलिक को बुधवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, वरिष्ठ अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक को नजरबंद किया गया है। मलिक को अबी गुजर पार्टी कार्यालय से एहतियातन हिरासत में लिया गया। इससे पहले, अधिकारियों ने मीरवाइज उमर फारूक को श्रीनगर के बाहरी इलाके के …

Read More »

उप्र : बांदा में एसडीएम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

बांदा, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गोरेपुरवा गांव के बालू कारोबार से जुड़े एक युवक की मौत के मामले में मंगलवार देर शाम उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और उनके दो सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी एएसपी ने बुधवार को दी। अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने बताया कि रविवार …

Read More »

चारा घोटाले में लालू की सजा पर फैसला गुरुवार तक टला

रांची, 3 जनवरी (आईएएनएस)। सीबीआई की एक विशेष अदालत ने बुधवार को चारा घोटाले में दोषी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और 15 अन्य के खिलाफ सजा को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया है। न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत ने जिला बार कौंसिल द्वारा दो वकीलों की मौत की सूचना …

Read More »

महाराष्ट्र हिंसा के मुद्दे पर राज्यसभा अपरान्ह 2 बजे तक स्थगित (लीड-1)

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में सोमवार को हुई हिंसा को लेकर विपक्षी पार्टियों के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही अपरान्ह दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी। राज्यसभा को पहली बार सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित करना पड़ा। विपक्षी पार्टियों ने इस मामले को उठाया और शून्यकाल में इस पर चर्चा की मांग की, जिसके बाद …

Read More »

उप्र : एक लाख रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

लखनऊ /शामली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शामली जिले के कैराना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, जिले के जंधेड़ी गांव के जंगल में देर रात हुई …

Read More »

महाराष्ट्र के दलित विरोधी हिंसा के कारण राज्यसभा स्थगित

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। राज्यसभा में बुधवार को महाराष्ट्र में हुए दलित विरोधी हिंसा की वजह से सदन में हंगामा उत्पन्न हो गया जिसके बाद सदन दो बजे तक स्थगित कर दिया गया। कुछ विपक्षी पार्टियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर इस हिंसा का आरोप लगाया। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के सतीश चन्द्र …

Read More »

महाराष्ट्र में बंद के दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुई (लीड-1)

मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में कुछ दलित पार्टियों द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान बुधवार को हिंसा की छिटपुट घटनाएं, संड़क और रेल की नाकाबंदी, पथराव, जुलूस और विरोध प्रदर्शन हुए। इस दौरान राज्य सरकार ने बंद के मद्देनजर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पालघर के ठाणे और विरार स्टेशनों पर रेल सेवा रोकने की कोशिश में दलित कार्यकर्ताओं …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493