लखनऊ, 16 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में आगरा जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए ट्रेन बुक कराना महंगा पड़ गया। भारतीय रेलवे लगातार विनोद सामरिया को पैसे जमा कराने के लिए नोटिस भेज रहा है, जिससे तंग आकर उन्होंने आत्महत्या करने की धमदी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की …
Read More »भारत
सिंहस्थ कुंभ के दौरान महाकाल के गर्भ गृह में प्रवेश प्रतिबंधित
उज्जैन, 16 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में अप्रैल-मई माह में होने वाले सिंहस्थ के दौरान महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश और मंदिर के भीतर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय मंगलवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया। जिलाधिकारी कवींद्र कियावत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में …
Read More »‘भारत माता की जय’ बोलना हो राष्ट्रवाद की एकमात्र परिभाषा : अनुपम खेर
नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। हिन्दी सिने जगत के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने ‘भारत माता की जय’ बोलने को लेकर छिड़े विवाद के बीच बुधवार को कहा कि भारत में रहने वालों के लिए ‘भारत माता की जय’ बोलना राष्ट्रवाद की एकमात्र परिभाषा होनी चाहिए। अनुपम ने एक ट्वीट में कहा, “भारतवासियों के लिए राष्ट्रवाद की एक मात्र परिभाषा …
Read More »भाजपा देश विरोधियों को बचा रही : केजरीवाल
नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में देश-विरोधी नारेबाजी करने वालों को बचा रही है। केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, “भाजपा सबसे ज्यादा देश-विरोधी है। यह देशविरोधी नारेबाजी करने वालों को क्यों बचा रही है?” आम आदमी पार्टी(आप) और भाजपा …
Read More »लालू प्रसाद का फेसबुक अकाउंट हैक
पटना, 16 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के फेसबुक अकाउंट को हैक कर लिया गया है। हैकरों ने उसमें कई राष्ट्रीय नेताओं के बारे में आपत्तिजनक व अश्लील सामग्रियां भी पोस्ट की हैं। पुलिस के अनुसार, लालू प्रसाद के फेसबुक अकाउंट को हैक कर उसमें कई आपत्तिजनक सामग्री डाली गई है। राजद अध्यक्ष के बेटे …
Read More »यश भारती सम्मान समारोह 21 मार्च को
लखनऊ, 16 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यश भारती सम्मान समारोह 21 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कई नामचीन हस्तियों को बेगम अख्तर और अहिल्याबाई पुरस्कार से भी सम्मानित करेंगे। संस्कृति विभाग की सचिव अनीता सी़ मेश्राम ने अधिकारियों को आयोजन की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने …
Read More »उप्र में तेज धूप, तापमान बढ़ा
लखनऊ, 16 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में वृद्घि हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों गर्मी और बढ़ने के आसार जताए हैं। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान …
Read More »दिल्ली में धूपभरी सुबह
नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई। यहां न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गुरुवार की सुबह हल्की धुंध रहने का अनुमान …
Read More »मप्र में बारिश के आसार
भोपाल, 16 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बुधवार को एक बार फिर तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़ में ओले गिरने का अनुमान जताया है। राज्य के ग्वालियर, रीवा व चंबल संभाग में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश हुई। बुधवार …
Read More »बिहार में मौसम साफ
पटना, 16 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों पर बुधवार सुबह आसमान साफ है तथा धूप निकली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम साफ रहने तथा तापमान में वृद्धि के आसार जताए हैं। राजधानी पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री …
Read More »
dharmpath.com dharmpath