भारत

जेएनयू विवाद : वकीलों ने पत्रकारों पर फिर हमला किया

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की पेशी से पहले बुधवार को वकीलों के एक गुट ने एक बार फिर पटियाला हाउस कोर्ट में पत्रकारों पर हमला किया। सोमवार को भी वकीलों के इसी गुट ने आईएएनएस के पत्रकार समेत कई पत्रकारों पर हमला किया था। जिन …

Read More »

हिमाचल प्रदेश : तंबाकू की दुकानों के लिए लाइसेंस जरूरी

शिमला, 17 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश ने सिगरेट समेत तंबाकू उत्पाद बेचने के लिए सभी दुकानों के लिए लाइसेंस जरूरी करने का फैसला किया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, “मंत्रिमंडल ने मंगलवार को अपनी बैठक में तंबाकू उत्पादों के खुदरा विक्रेताओं का पंजीकरण आवश्यक करने और सिगरेट और बीड़ी की खुली बिक्री पर प्रतिबंध लगाने …

Read More »

आप के खिलाफ माकन की याचिका पर सुनवाई 18 फरवरी को

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ कांग्रेस नेता अजय माकन की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय 18 फरवरी को सुनवाई करेगा। दिल्ली की आप सरकार द्वारा जारी विज्ञापनों के खिलाफ माकन ने एक याचिका दायर की है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी.रोहिणी तथा न्यायमूर्ति जयंत नाथ की खंडपीठ ने बुधवार को कहा कि याचिका पर सुनवाई …

Read More »

कुडनकुलम संयंत्र में विद्युत उत्पादन फिर रुका

चेन्नई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। कुडनकुलम में स्थापित एक हजार मेगावाट क्षमता के परमाणु संयंत्र में यांत्रिक खराबी की वजह से विद्युत उत्पादन रोकना पड़ा है। यह जानकारी पॉवर सिस्टम ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीओएसओसीओ) ने दी है। यह इकाई चार फरवरी की रात टरबाइन भवन में फीड वाटर सिस्टम में स्टीम लीक की वजह से बंद करनी पड़ी थी। इसके बाद …

Read More »

केजरीवाल गुरुवार को ‘वॉक ऑफ होप’ में शामिल होंगे

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सामाज सुधारक श्री मधुकरनाथ (श्री एम.) की कन्याकुमारी से कश्मीर पदयात्रा ‘द वॉक ऑफ होप’ में गुरुवार को शामिल होंगे। 70 स्वयंसेवकों के साथ यह अंतरर्देशीय यात्रा 3,900 किलोमीटर की यात्रा तय कर बुधवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा। श्री एम. ने मीडिया से कहा, “हमारा उद्देश्य देश की व्यापक संस्कृति …

Read More »

राष्ट्रपति ने गाम्बिया के राष्ट्रीय दिवस पर बधाई दी

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गाम्बिया के राष्ट्रीय दिवस पर बुधवार को वहां की सरकार और लोगों को बधाई दी है। गाम्बिया में राष्ट्रीय दिवस का जश्न 18 फरवरी को मनाया जाता है। गाम्बिया के राष्ट्रपति शेख याह्या ए.जे.जे. जमेह को भेजे अपने संदेश में मुखर्जी ने कहा कि भारत और गाम्बिया के बीच व्यापार और …

Read More »

श्रीनगर में जुलूस निकालने वाले विधायक इंजीनियर राशिद हिरासत में

श्रीनगर, 17 फरवरी (आईएएनएस)। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद को हिरासत में ले लिया गया है। वह एस.ए.आर. गिलानी और जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) के प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के खिलाफ मार्च निकाल रहे थे। लंगेट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले इंजीनियर राशिद ने शहर में स्थित अपने सरकारी आवास जवाहर नगर से 200 समर्थकों के …

Read More »

कन्हैया कुमार के खिलाफ पर्याप्त सबूत: बस्सी

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने बुधवार को कहा कि उनके पास जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)के छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ ‘पर्याप्त’ सबूत हैं। बस्सी ने संवाददाताओं को बताया, “हमारे पास कन्हैया कुमार के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। उन्हीं के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।” उन्होंने यह भी कहा कि …

Read More »

कन्हैया कुमार मामले में अदालत में प्रवेश पर नियंत्रण

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को पटियाला हाउस अदालत में लोगों के प्रवेश पर नियंत्रण लगा दिया है। अदालत में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)के छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की पेशी होनी है। न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. चेलमेश्वर और न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे की मौजूदगी वाली सर्वोच्च न्यायालय की एक पीठ ने 15 फरवरी की घटना …

Read More »

ओडिशा में सिमी के 5 आतंकवादी गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 17 फरवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के राउरकेला शहर से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया(सिमी) के पांच संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। ये आतंकवादी मध्य प्रदेश की जेल से भागे थे। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मध्य प्रदेश के खांडवा कारागार से पांच आतंकवादी भागे थे, जिनमें एक महिला भी शामिल है। इन सभी को मंगलवार …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493