भारत

छग : नक्सलियों से मुठभेड़ में जवान शहीद

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने एक जवान के शहीद होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आमदई घाट कैम्प से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल एवं जिला पुलिस बल का संयुक्त दस्ता गश्त के लिए रवाना हुआ था। जंगल से गुजरते समय घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में संयुक्त दस्ते ने भी गोलीबारी की। …

Read More »

सभी को स्वास्थ्य सेवा देने के लिए विशेष कार्यबल की जरूरत : नड्डा

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने गुरुवार को कहा कि देश के सभी नागरिकों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए एक ऐसे विशेष कार्यबल के गठन की जरूरत है, जिसमें सरकारी और निजी क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं भी शामिल हों। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सालाना स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम के तहत आयोजित 12वें भारत …

Read More »

हैदराबाद में पुलिस ने ‘बीफ फेस्टिवल’ किया नाकाम

हैदराबाद, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश की पुलिस ने गुरुवार को यहां के उस्मानिया विश्वविद्यालय परिसर को सील कर बीफ फेस्टिवल (गोमांस महोत्सव) मनाने के कुछ छात्र संगठनों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। बीफ फेस्टिवल के खिलाफ छात्रों का एक गुट पोर्क फेस्टिवल (सूअर मांस महोत्सव) मनाने वाले थे और इन दोनों गुटों से अलग कुछ छात्रों ने गौ …

Read More »

कांग्रेस, तृणमूल का लोकसभा से बहिर्गमन

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसदों ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी सांसद वीरेंद्र सिंह की टिप्पणी का विरोध जारी रखते हुए उनसे बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। कांग्रेस सदस्य यह कहते हुए सदन से बहिर्गमन कर गए कि जब तक सिंह माफी नहीं मांगते तब तक के लिए उन्हें सदन से निलंबित किया जाए। नई दिल्ली, …

Read More »

जिया खान ने आत्महत्या की : सीबीआई

मुंबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की मौत मामले में जांच कर रहा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) इस नतीजे पर पहुंचा कि जिया ने अभिनेता सूरज पंचोली के साथ अपने संबंध खराब होने के कारण तीन जून, 2013 को खुदकुशी कर ली। सीबीआई ने इस मामले में दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों के अध्ययन के बाद बुधवार को अपने …

Read More »

सर्वोच्च न्यायालय ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम संशोधन बरकरार रखा

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में हरियाणा पंचायती राज अधिनियम में संशोधन को बरकरार रखा, जिसके तहत ग्रामीण स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की योग्यता सूची में शैक्षणिक योग्यता को भी शामिल किया गया है। न्यायमूर्ति जे. चेलमेश्वर की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने संशोधित हरियाणा पंचायती राज अधिनियम …

Read More »

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए बहुआयामी नीति हो : सर्वोच्च न्यायालय

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को घटाने के लिए बहुआयामी नीति की जरूरत है और तात्कालिक समाधान अधिक कारगर नहीं होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर और न्यायमूर्ति आर. भानुमति की पीठ ने कहा, “(प्रदूषण से निपटने के लिए) नीति नहीं रहने के कारण इस …

Read More »

सलमान ‘हिट एंड रन’ मामले में बरी

मुंबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। बम्बई उच्च न्यायालय ने सुपरस्टार सलमान खान को गुरुवार को ‘हिट एंड रन'(2000) मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया। न्यायालय ने सलमान को बड़ी राहत देते हुए कहा कि अभिनेता को अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए सबूतों के आधार पर ‘दोषी नहीं ठहराया जा सकता।’ न्यायालय ने यह फैसला सलमान की …

Read More »

नेशनल हेराल्ड मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही बाधित (लीड-1)

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को एक बार फिर नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के चलते बाधित रही। भोजनावकाश से पूर्व सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न् 11 बजे शुरू हुई। इसके शुरू होते ही कांग्रेस सदस्य सभापति की आसंदी के पास इकट्ठा हो गए और …

Read More »

सलमान को दोषी नहीं ठहराया जा सकता : बम्बई उच्च न्यायालय

मुंबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। बम्बई उच्च न्यायालय ने अभिनेता सलमान खान को ‘हिट एंड रन’ मामले में गुरुवार को बड़ी राहत देते हुए कहा कि अभिनेता को अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए सबूतों के आधार पर ‘दोषी नहीं ठहराया जा सकता।’ न्यायमूर्ति ए.आर. जोशी ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि ‘अभियोजन पक्ष सभी मोर्चो पर सलमान …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493