भारत

वैज्ञानिकों को मिलकर प्राथमिकता तय करनी होगी : मोदी

पटना, 25 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां शनिवार को कहा कि कृषि के क्षेत्र में लगे सभी वैज्ञानिकों को मिलकर प्राथमिकता तय करनी होगी। उन्होंने कहा कि आज देश में हरित क्रांति सहित कृषि के चार क्षेत्रों में क्रांति की जरूरत है। पटना में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के 87वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते …

Read More »

भारत-मालदीव संबंध लगातार समृद्ध होंगे : प्रणब

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को यह भरोसा जाहिर किया कि भारत और मालदीव के बीच सहयोग और पारंपरिक मित्रवत संबंध आगे मजबूत होंगे। प्रणब ने मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम के नाम संदेश में कहा, “मुझे उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच मौजूदा सहयोग तथा पारंपरिक मित्रवत संबंध आने वाले सालों …

Read More »

उप्र : आईपीएस अमिताभ को कितना खतरा, जांच शुरू

लखनऊ, 25 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता की तरह कार्य करने वाले निलंबित आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और उनकी सामाजिक कार्यकर्ता पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर की जान को खतरा है या नहीं, इसकी जांच केंद्र सरकार की खुफिया एजेंसी (आईबी) ने शुरू कर दी है। प्रदेश की सत्ता से टकराने वाले पुलिस अधिकारी ने कुछ …

Read More »

लाइबेरिया के साथ भारत के संबंध मजबूत होंगे : प्रणब

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को कहा कि पश्चिमी देश लाइबेरिया के साथ भारत के संबंध आने वाले सालों में मजबूत होंगे। प्रणब ने लाइबेरिया के राष्ट्रीय दिवस पर वहां की राष्ट्रपति एलेन जॉन्सन सरलीफ के नाम संदेश में कहा, “मुझे भरोसा है कि हमारे मधुर तथा मित्रवत संबंध आने वाले सालों में और प्रगाढ़ …

Read More »

ललित मोदी के लिए सिफारिश नहीं की : सुषमा

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को दोहराया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी को यात्रा दस्तावेज जारी करने की सिफारिश उन्होंने नहीं की थी। सुषमा ने ट्वीट के जरिए पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा, “मैं यह बात एक बार फिर दोहरा रही हूं कि ललित मोदी को …

Read More »

गठबंधन में फूट डालने आए हैं मोदी : लालू

पटना, 25 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उनके और नीतीश के बीच मधुर रिश्ते में खटास डालने आए हैं। पटना में शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, “मोदी बिहार दौरे में एक (नीतीश) की प्रशंसा कर रहे हैं …

Read More »

कश्मीर में मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके

श्रीनगर, 25 जुलाई (आईएएनएस)। कश्मीर में शनिवार को मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा, “भूकंप के झटके शुक्रवार देर रात 2.29 बजे महसूस किए गए।” भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में था। भूकंप से जानमाल के नुकसान की अब तक कोई …

Read More »

कश्मीर में ग्रेनेड हमला, 6 घायल

श्रीनगर, 25 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में अलगाववादी छापामारों ने शनिवार को एक बस स्टैंड पर ग्रेनेड फेंक दिया, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान और पांच नागरिक घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया कि आतंकवादियों ने अचबल बस स्टैंड पर ग्रेनेड फेंका, जिसमें सीआरपीएफ के एक जवान …

Read More »

बालटाल में बादल फटने से 2 बच्चों की मौत, राहत कार्य जारी (लीड-1)

श्रीनगर, 25 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बालटाल क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने की घटना के बाद यहां सेना का बचाव एवं राहत अभियान जोरों पर है। आपदा में दो बच्चों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टीनेंट कर्नल एन. एन. जोशी ने यहां कहा, “बालटाल में भारी बारिश के …

Read More »

दूसरा कारगिल नहीं होने दूंगा : सेना प्रमुख

द्रास (जम्मू एवं कश्मीर), 25 जुलाई (आईएएनएस)। सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने शनिवार को कहा कि देश की सेना पाकिस्तान के साथ 1999 का कारगिल संघर्ष नहीं दोहराने देगी। विजय दिवस की 16वीं वर्षगांठ पर जनरल सुहाग ने कहा, “हम दूसरा कारगिल नहीं होने देंगे।” उन्होंने कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कारगिल …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493