नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में 1983 और 2011 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए पूर्व निर्धारित समारोह आखिरी समय में रद्द कर दिया। राज्य सरकार ने विश्व कप विजेता खिलाड़ियों के साथ पूर्व कप्तानों बिशन सिंह बेदी …
Read More »खेल
दिल्ली टेस्ट : कोहली, रहाणे के अर्धशतक, भारत को 403 रनों की बढ़त (लीड-2)
नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। कप्तान विराट कोहली (नाबाद 83) और अजिंक्य रहाणे (नाबाद 52) के शानदार अर्धशतकों की मदद से भारत ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 190 रन बना लिए हैं। भारत की कुल बढ़त 403 रनों की हो …
Read More »बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे श्रीकांत
मलांग (इंडोनेशिया), 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत शनिवार को 120,000 डॉलर इनामी राशि वाले इंडोनेशिया मास्टर्स ग्रांप्री. गोल्ड के फाइनल में पहुंच गए। गेदुंग ग्राहा काक्रावाला स्टेडियम में शीर्ष वरीय श्रीकांत ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के गिंटिंग एंथनी को 21-13, 21-9 से हराया। श्रीकांत को खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने में मात्र 37 …
Read More »दिल्ली टेस्ट : भारत को चायकाल तक 329 रनों की बढ़त (लीड-1)
नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को चायकाल तक भारत ने 329 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 116 रन बनाए हैं। कप्तान विराट कोहली 39 और पहली पारी के हीरो अजिंक्य रहाणे 22 रनों पर नाबाद हैं। दोनों …
Read More »‘नेविल साबित करें कि वह अच्छे कोच हो सकते हैं’
लंदन, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। चेल्सी के मुख्य कोच जोस मोरिन्हो ने स्पेनिश फुटबाल क्लब वेलेंसिया का कोच पद सम्भालने वाले गैरी नेविल को बधाई और शुभकामना दी है और साथ ही यह भी कहा है कि वह यह साबित करें कि वह अच्छे कोच हो सकते हैं। नेविल ने गुरुवार को वेलेंसिया का कोच पद सम्भाला। वह पांच महीनों के …
Read More »फीफा ने कॉनमेबोल, कॉनकाकैफ के प्रमुखों को निलम्बित किया
रियो डी जेनेरियो, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। फीफा ने शुक्रवार को दक्षिण अमेरिकी फुटबाल परिसंघ (कॉनमेबोल) और उत्तर, मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबाल परिसंघ (कॉनकाकैफ) के प्रमुखों को 90 दिनों के लिए निलम्बित कर दिया। फीफा ने भ्रष्टाचार के आरोपों में ज्यूरिख में कॉनमाबोल के पराग्वेयाई प्रमुख जुआन एंजेल नापाउट औरर कॉनकाकैफ के होंडूरास के प्रमुख एल्फ्रेडो हावित की गिरफ्तारी के …
Read More »दिल्ली टेस्ट : भारत के 2 विकेट गिरे, भोजनकाल तक 264 रनों की बढ़त
नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को भोजनकाल तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। भारत को अब तक कुल 264 रनों की बढ़त प्राप्त हुई है। रवींद्र जडेजा (30-5) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों और उससे पहले अजिंक्य …
Read More »अयोग्य खिलाड़ी को खिलाने के कारण रियल किंग्स कप से बाहर
मेड्रिड, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेनिश एफए (आरएफईएफ) ने बुधवार रात को स्पेनिश किंग्स कप के तीसरे दौर के पहले चरण मुकाबले में काडिज के खिलाफ मिली 3-1 की जीत के दौरान अयोग्य खिलाड़ी को मैदान में उतारने को लेकर रियल मेड्रिड को तत्काल प्रभाव से किंग्स कप से बाहर कर दिया। स्पेनिश एफए द्वारा जज ने काडिज की शिकायत पर …
Read More »एचडब्ल्यूएल फाइनल : सेमीफाइनल में बेल्जियम से भिड़ेगा भारत
रायपुर, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल के दूसरे सेमीफाइनल मैच में शनिवार को बेल्जियम का सामना करेगी। इस मैच को जीतने वाली टीम का फाइनल में आस्ट्रेलिया का सामना करेगी, जिसने शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में नीदरलैंड्स को 3-2 से हराया। शनिवार को ही जर्मनी तथा कनाडा की टीमें क्लासीफिकेशन मैच में …
Read More »एचडब्ल्यूएल फाइनल : नीदरलैंड्स को 3-2 से हराकर आस्ट्रेलिया फाइनल में
रायपुर, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को नीदरलैंड्स को 3-2 से हराकर हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल-2015 के फाइनल में जगह बना ली है। सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में खेले गए इस कांटे के मुकाबले में आस्ट्रेलिया के लिए डायलान वूदरस्पून (8 मिनट), डेनियल बील (22वें मिनट) और मैट गोड्स (42वें मिनट) ने गोल किए। दूसरी …
Read More »
dharmpath.com dharmpath