विश्व

मोदी ने सिंगापुर के समकक्ष से द्विपक्षीय वार्ता की

सिंगापुर, 24 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिंगापुर के अपने समकक्ष ली सिन लूंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के व्यापार एवं निवेश से संबंधित अहम फैसले लिए जाने की संभावना है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर लिखा, “सिंगापुर स्टोरी’ से सीख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

Read More »

सिंगापुर के वरिष्ठ सेवामुक्त मंत्री ने मोदी से मुलाकात की

सिंगापुर, 24 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सिंगापुर दौरे के दूसरे और अंतिम दिन के देश के सेवामुक्त वरिष्ठ मंत्री गोह चोक टोंग से मिले। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया, “भारत-सिंगापुर संबंधों के सच्चे राजदूत। सिंगापुर के वरिष्ठ सेवामुक्त मंत्री गोह चोक टोंग ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।” गोह ने 1990 से …

Read More »

मोदी का सिंगापुर में औपचारिक स्वागत, राष्ट्रपति से मिले

सिंगापुर, 24 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिंगापुर में अपने भव्य स्वागत के बाद यहां के राष्ट्रपति टोनी तान केंग याम से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इस बाबत ट्विटर पर लिखा, “शीर्ष व्यक्ति से मिलकर शुरुआत की। प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के राष्ट्रपति टोनी तान केंग याम से मुलाकात की।” टोनी तान …

Read More »

सिंगापुर : मोदी ने भारतीय रेस्तरां में ली संग किया भोजन

सिंगापुर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग के साथ सोमवार को यहां स्थित लिटल इंडिया इलाके में एक भारतीय रेस्तरां में भोजन किया। मोदी ने ट्वीट किया, “दिवाली की जगमग और स्वादिस्ट भारतीय भोजन। धन्यवाद ली सीन लूंग।” मोदी ने ली और एक अन्य व्यक्ति के साथ सेल्फी भी उतारी। पीआईबी ने दोनों …

Read More »

भारत उज्‍जवल आशा का केंद्र : मोदी (राउंडअप)

सिंगापुर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि एशिया के सतत विकास के लिए भारत अब उज्‍जवल आशा का केंद्र बन चुका है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ एक वैश्विक मोर्चे की मांग की। मोदी ने 37वें सिंगापुर व्याख्यान में कहा, “एशिया का पुनरुत्थान हमारे युग की एक सबसे बड़ी घटना है। बीती सदी के मध्य के …

Read More »

नेपाल के नए संविधान में संशोधन का फैसला

काठमांडू, 23 नवंबर (आईएएनएस)। नेपाल में नए संविधान में बदलाव को लेकर मधेस आधारित समूहों के लगभग तीन महीनों के हिंसक आंदोलन के बाद देश के कई राजनीतिक दलों ने प्रदर्शनकारियों के 11 सूत्री मांगों पर कानून में संशोधन के लिए संसद में एक विधेयक लाने का सोमवार को फैसला किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भारत की सीमा से …

Read More »

भारत, मलेशिया रक्षा सहयोग, व्यापार बढ़ाने पर सहमत (राउंडअप)

कुआलालंपुर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और मलेशिया ने सोमवार को साइबर सुरक्षा, संस्कृति और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए और दोनों देश रक्षा व सुरक्षा सहयोग बढ़ाने तथा द्विपक्षीय व्यापार का विस्तार करने पर सहमत हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया की अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन मलेशियाई प्रधानमंत्री नजीब रजाक के …

Read More »

बांग्लादेश ने ‘व्यथित’ पाकिस्तान के उच्चायुक्त को किया तलब

ढाका, 23 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश सरकार ने राजधानी ढाका में पाकिस्तान के उच्चायुक्त को समन जारी किया है। समन पाकिस्तान सरकार की ओर से यह कहे जाने के बाद जारी किया गया है कि वह युद्ध अपराधों के दो दोषी नेताओं को फांसी दिए जाने से ‘बहुत व्यथित’ है। सलाहुद्दीन कादर चौधरी (67) और अली एहसान मोहम्मद मुजाहिद (68) 1971 …

Read More »

दक्षिण कोरिया : अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 मरे

सियोल, 23 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के पहाड़ी प्रांत गंगवोन में सोमवार को एक अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उसके दो पायलटों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हेलिकॉप्टर एएच-64 स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 6.20 पर वोन्जू शहर में एक सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। रपट के मुताबिक, नीचे गिरते समय हेलीकॉप्टर में आग लग …

Read More »

ब्रिटेन ने फ्रांस को एयरबेस इस्तेमाल की पेशकश की

पेरिस, 23 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद को इस्लामिक स्टेट (आईएस) पर हवाई हमलों के लिए साइप्रस स्थित अपने रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) एयरबेस का इस्तेमाल करने की पेशकश की है। पेरिस में एलायसी पैलेस में कैमरन ने होलांद से कहा, “शैतानी ताकत को हराने में ब्रिटेन अपने मित्र व सहयोगी फ्रांस …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493