विश्व

चीन में दो संतान नीति तत्काल रूप से प्रभावी नहीं

राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन आयोग (एनएचएफपीसी) ने रविवार को एक स्थानीय प्रशासन इकाई के अधिकारी के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि नई नीति इसकी घोषणा के साथ ही लागू हो गई। इससे इंकार करते हुए एनएचएफपीसी ने कहा कि प्रत्येक प्रांत में स्थानीय प्रशासन को दो संतान नीति को स्वेच्छा से मंजूरी नहीं देनी …

Read More »

डूडल बनाकर गूगल ने दी गणितज्ञ जॉर्ज बूले को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। सर्च इंजन गूगल ने सोमवार को डूडल के माध्यम से प्रसिद्ध गणितज्ञ जॉर्ज बूले को उनकी 200वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। गूगल ने डूडल में पांच रंगों का समावेश किया है। जॉर्ज का जन्म दो नवम्बर 1814 को इंग्लैंड में हुआ था। जॉर्ज एक गणितज्ञ, तर्कशास्त्री और दार्शनिक थे। वह तर्कशास्त्र को बीजगणितीय रूप …

Read More »

दक्षिण कोरिया, जापान के बीच वार्ता में तेजी लाने पर सहमति (लीड-1)

पार्क के कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि दोनों नेताओं के बीच इस मुद्दे पर जल्द से जल्द संभावित तिथि पर वार्ता की सहमति बनी है। राष्ट्रपति पार्क के विदेशी मामलों के वरिष्ठ सचिव किम क्यू हयून ने संवाददाताओं को बताया कि इस साल दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के सामान्य होने की 50वीं …

Read More »

मंगोलिया के राष्ट्रपति अगले सप्ताह चीन के दौरे पर

एल्बेगदोर्ज का यह राजकीय दौरा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर हो रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने सोमवार इस बारे में जानकारी दी।

Read More »

दक्षिण कोरिया, अमेरिका के बीच रक्षा मुद्दों पर वार्ता

समाचार एजेंसी योनहप के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री हान मिन-कू और अमेरिका के रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर के बीच 47वीं सुरक्षा सलाहकार बैठक (एससीएम) सोमवार को सियोल में होने जा रही है। उत्तर कोरिया की परमाणु और मिसाइल क्षमताएं चर्चा के केंद्र में होंगी। दोनों देशों के रक्षा मंत्री उत्तर कोरिया की बढ़ रही परमाणु गतिविधियों से निपटने …

Read More »

दक्षिण कोरिया, जापान के बीच सम्मेलन शुरू

पार्क के कार्यालय चियोंग वा डे द्वारा जारी बयान के मुताबिक, यह द्विपक्षीय बैठक राष्ट्रपति कार्यालय ब्लू हाउस में स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10.05 बजे शुरू हुई और यह लगभग 90 मिनट चली। पार्क कई बहुपक्षीय सम्मेलनों में अबे के साथ शामिल हुई हैं, लेकिन उन्होंने जापानी प्रधानमंत्री अबे के साथ कोई द्विपक्षीय बैठक नहीं की। दोनों देशों के बीच …

Read More »

बुखारेस्ट नाइट क्लब अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 30

प्रशासन के मुताबिक, बुखारेस्ट के दो अस्पतालों में रविवार को तीन युवा महिलाओं की मौत हो गई। आंतरिक मंत्रालय के सचिव रईद अराफात ने रविवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सरकारी कार्यबल को बताया कि अगले कुछ घंटों में लगभग 20 घायलों के मरने की भी संभावना है। अराफात ने बैठक में कहा, “घायलों में 90 गंभीर अवस्था में है। …

Read More »

म्यांमार में नौका पलटने से 6 की मौत

निजी क्षेत्र की नौका यजरतुन म्यांमार के मोनीवा से होमालिन जाते समय रविवार तड़के 5.50 बजे कलेवा नदी में पलट गई। इसमें कुल 65 लोग सवार थे। प्रशासन के मुताबिक, शुरुआत में 53 लोगों को बचा लिया गया। लापता लोगों की खोज के लिए तलाशी एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है।

Read More »

मिस्र में रूसी विमान दुर्घटना की जांच शुरू

मिस्र और रूस के जांचकर्ताओं ने शनिवार को मिले दुर्घटनाग्रस्त विमान दो ब्लैक बॉक्स रिकॉर्डर के तथ्यों का विश्लेषण शुरू कर दिया है। फ्रांसिसी एजेंसी ‘सेफ्टी ऑफ सिविल एविएशन’ को दो विमान सुरक्षा विशेषज्ञ, एअरबस के छह सलाहकार और जर्मनी के दो विशेषज्ञ रविवार को बाद में मिस्र और रूस की जांच टीम से जुड़ गए। रूस के आपात मंत्री …

Read More »

चीन में पुरुषों का यौन शोषण अब अपराध

पहले के कानून के मुताबकि, ‘अन्य’ पर अश्लील हरकतों या उनके यौन शोषण के लिए पुरुषों या महिलाओं के खिलाफ अब न्यूनतम पांच साल कारावास की सजा का प्रावधान किया गया है। पहले के कानून में ‘अन्य’ से अभिप्राय सिर्फ महिलाओं से था। शीर्ष विधायिका ने कानून में इस संशोधन को अगस्त महीने में पारित किया था। गौरतलब है कि …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493