विश्व

बान ने रूसी विमान पर कथित हमले की निंदा की

जेनेवा, 1 नवंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने रूस के एक विमान पर कथित तौर पर किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। बान ने मिस्र के सिनाई में शनिवार को हुई विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया। बान ने यहां पत्रकारों के एक समूह से शनिवार को कहा कि …

Read More »

नेपाल ने 4 ईंधन टैंकर चीन भेजे

चीन से ईंधन पाने के लिए नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन (एनओसी) के चार ईंधन टैंकरों ने स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे नेपाल-चीन सीमा के रसुवागढ़ी प्वाइंट को पार किया, जिसके बाद चीनी कंपनी पेट्रो चाइना के प्रतिनिधि और एनओसी के अधिकारी ईंधन टैंकर को जिलोंग ले गए। एनओसी के प्रवक्ता दीपक बराल ने बताया, “हमारी आज 12 खाली टैंकरों को भेजने …

Read More »

पाकिस्तान में विस्फोट, 4 की मौत

इस्लामाबाद, 1 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक रेल की पटरी के नजदीक रविवार को हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। जिस वक्त विस्फोट हुआ, वहां से एक रेलगाड़ी गुजर रही थी। ‘जियो टीवी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट में रेल की पटरी और क्वेटा से रावलपिंडी जा रही …

Read More »

फिलीपींस में विद्रोहियों के हमले में 2 सैनिकों की मौत

सेना ने रविवार को बताया कि इस संघर्ष में एक सैनिक घायल हो गया। दक्षिणी लुजोन कमान के प्रवक्ता मेजर एंजेलो गुजमैन ने कहा कि कमारिन्स नोर्टे प्रांत के लाबो में एक पुल परियोजना की सुरक्षा कर रहे जवानों के दल पर विद्रोही संगठन न्यू पीपुल्स आर्मी (एनपीए) के सदस्यों ने शनिवार रात हमला कर दिया। हमले के बाद सुरक्षा …

Read More »

सोमालिया के होटल में आतंकवादी हमला, 12 की मौत (लीड-1)

पुलिस अधिकारी मोहम्मद हसन ने बताया कि मोगादिशू के शहाफी होटल के गेट पर एक कार बम विस्फोट किया गया और उसके बाद कई बंदूकधारी होटल में घुस गए। उन्होंने कहा, “होटल में घुसने के बाद सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई, लेकिन सोमालिया के सुरक्षाबल उन पर काबू पाने में कामयाब रहे। अब स्थिति नियंत्रण में है।” …

Read More »

रूस के दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद

विमान हादसे में जान गंवाने वाले कुछ यात्रियों के शव काहिरा के मुर्दाघर में पहुंचा दिए गए हैं। शवों को मुर्दाघर ले जाने वाले एंबुलेंस के चालक महमूद ने कहा, “हमने 15 एंबुलेस में 34 शवों को मुर्दाघर पहुंचाया। शव पूरी तरह क्षत-विक्षत थे।” इससे पहले, मिस्र के नागर विमानन मंत्री ने शनिवार को कहा था कि सैन्य विमानों ने …

Read More »

न्यूजीलैंड में 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

वेलिंगटन, 1 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूएस जियोलोजिकल सर्वे ने न्यूजीलैंड में आए भूकंप की तीव्रता का आकलन किया।

Read More »

सीरिया के लोग करेंगे असद के भविष्य का फैसला : मून

जेनेवा, 1 नवंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून ने युद्धग्रस्त सीरिया में राजनीतिक नेतृत्व परिवर्तन के बारे में कहा कि इस बारे में देश की जनता को निर्णय लेना है। उन्होंने राष्ट्रपति बशर अल असद के संदर्भ में कहा कि सीरिया का भविष्य किसी एक व्यक्ति से बंधा नहीं होना चाहिए और शांति समाधान के लिए दोबारा एक …

Read More »

सोमालिया में विस्फोट, 12 की मौत

पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने होटल के भीतर जाने से पहले कार में विस्फोट कर दिया। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई। दो तेज धमाके सुने गए। इसके बाद पुलिस और हमलावरों के बीच भारी गोलीबारी भी हुई।

Read More »

चीन, जापान, दक्षिण कोरिया सम्मेलन सियोल में शुरू

तीनों देशों के प्रमुखों के बीच लगभग तीन साल के अंतराल के बाद यह त्रिपक्षीय वार्ता फिर से शुरू हुई है। माना जा रहा है कि चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे और दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्येन हे त्रिपक्षीय सहयोग पर विचार साझा करेंगे और क्षेत्रीय हित से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत करेंगे। …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493