विश्व

पाकिस्तान में हत्या के 4 दोषियों को फांसी

इस्लामाबाद, 25 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान की तीन अलग-अलग जेलों में बुधवार को हत्या के चार दोषियों को फांसी दे दी गई। ‘डॉन’ ऑनलाइन के अनुसार, अब्दुल रज्जाक चौहान और जलाल मोरेजो को सिंध प्रांत के सुक्कुर केंद्रीय कारागार-1 में फांसी दे दी गई। चौहान ने एक छात्र आफताब मेरानी की हत्या कर दी थी। 2003 में चौहान को इस मामले …

Read More »

अमेरिका ने क्यूबा की कंपनियों को प्रतिबंधित सूची से हटाया

वाशिंगटन, 25 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी सरकार ने 45 संदिग्ध क्यूबाई कंपनियों, नागरिकों और पोतों के नाम उस प्रतिबंधित सूची से हटा दिए हैं, जिसमें उन्हें रखा गया था, जिन पर आतंकवाद को समर्थन देने या नशीले पदार्थो की तस्करी का संदेह था। अमेरिका ने यह कदम दोनों देशों के संबंधों को सामान्य करने की दिशा में उठाया है। समाचार एजेंसी …

Read More »

आरएसएस को आतंकवादी घोषित करने का विरोध करेगा अमेरिका

न्यूयार्क, 25 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका, भारत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को विदेशी आतंकवादी घोषित करने का विरोध करेगा। अमेरिका की सरकार ने इस संबंध में देश की एक अदालत में कहा कि वह आरएसएस को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करने के लिए दायर मुकदमे को खारिज करने को याचिका दायर करना चाहता है और इसके लिए उसे 14 अप्रैल …

Read More »

पाकिस्तान में बस दुर्घटना में 13 की मौत

इस्लामाबाद, 25 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बुधवार को एक यात्री बस और एक ट्रक के बीच हुई टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। समाचार पत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना काहिरपुर जिले के सेथरजा इलाके में हुई। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना तब हुई जब …

Read More »

ली का ताबूत संसद भवन स्थानांतरित

सिंगापुर, 25 मार्च (आईएएनएस)। सिंगापुर के संस्थापक और प्रथम प्रधानमंत्री ली कुआन यू का ताबूत बुधवार को इस्ताना स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास श्री तेमासेक से संसद भवन में स्थनांतरित कर दिया गया। यह अंतिम दर्शन के लिए शनिवार तक संसद भवन में रहेगा। ली का सोमवार को सिंगापुर जनरल अस्पताल में निधन हो गया था। वह 91 वर्ष के …

Read More »

नेतन्याहू की टिप्पणी फिलिस्तीन राज्य के निर्माण में रोड़ा : ओबामा

वाशिंगटन, 25 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के हाल के बयानों को फिलीस्तीन राज्य के निर्माण के मार्ग में रोड़े के रूप में देखते हैं। उनका कहना है कि नेतन्याहू के हालिया बयानों से क्षेत्र में शांति की संभावना क्षीण पड़ गई है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ मंगलवार को एक …

Read More »

लीबिया में आत्मघाती हमला, 7 सैनिकों की जान गई

बेंगाजी, 25 मार्च (आईएएनएस)। लीबिया के बेंगाजी शहर में सेना की एक जांच चौकी पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें सात लीबियाई सैनिकों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, सेना के विशेष बलों के पर्यवेक्षण अधिकारी फदल अल-हासी ने मंगलवार हताहतों के बारे में पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हत्मघाती …

Read More »

जार्डन, रूस ने परमाणु रिएक्टर को लेकर समझौता किया

अम्मान, 25 मार्च (आईएएनएस)। जार्डन ने अपने पहले परमाणु संयंत्र को शुरू करने के लिए रूस के साथ 10 अरब अमेरिकी डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जार्डन एटोमिक एनर्जी कर्मिशन ने मंगलवार को बताया कि यह समझौता परियोजना लागू करने के लिए महत्वपूर्ण था। खालेद ने कहा कि इस समझौते के तहत रूस …

Read More »

लीबिया में आईएस का उदय यूरोप पर खतरा

लंदन, 24 मार्च (आईएएनएस)। लीबिया में सुरक्षा की खराब होती स्थिति से आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अपनी गतिविधि तेज कर दी है और देश से गैरकानूनी आव्रजन से यूरोप में आईएस को हमले करने में मदद पहुंचा सकता है। ब्रिटेन के सांसदों ने चेतावनी दी है। ब्रिटिश हाउस ऑफ कामंस की विदेश मामलों की समिति ने मंगलवार को …

Read More »

कश्मीर मुद्दे के समाधान में कश्मीरियों की अहम भूमिका : पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 24 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने मंगलवार को कहा कि कश्मीरी लोगों की चाहत के मुताबिक ही कश्मीर मुद्दे का हल होना चाहिए और वे इस मसले का अहम पहलू हैं, इसलिए इसमें उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। डॉन ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश विभाग ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्राधिकार के तहत कश्मीरियों की इच्छा का …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493