विश्व

मेक्सिको में एक घर से 11 शव बरामद

मेक्सिको सिटी, 4 अगस्त (आईएएनएस)। मेक्सिको के उत्तरी चिहुआहुआ में सिउडाड जुआरेज में एक घर से शुक्रवार को 11 लोगों के शव बरामद किए गए। मेक्सिको प्रशासन का कहना है कि इन लोगों को यहां बांधकर प्रताड़ित किया गया था और बाद में इन्हें गोली मार दी गई। जुआरेज के मेयर अरमाडो कैबेडा ने स्थानीय प्रेस को बताया कि मृतकों …

Read More »

तेल का उत्पादन बढ़ने के बीच कीमतें घटी

न्यूयॉर्क, 4 अगस्त (आईएएनएस)। रूस और सऊदी अरब सहित विभिन्न देशों से तेल की आपूर्ति बढ़ने के बीच शुक्रवार को तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रूस और प्रमुख ओपेक देश जैसे सऊदी अरब और कुवैत ने हाल ही में तेल का उत्पादन बढ़ा दिया है। रूस की ओर से गुरुवार को जारी आधिकारिक …

Read More »

पॉम्पियो ने मलेशियाई प्रधानमंत्री से मुलाकात की

कुआलालंपुर, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने शुक्रवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद से सिंगापुर रवाना होने से पहले मुलाकात की। पॉम्पियो सिंगापुर में दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संगठन (आसियान) के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, गुरुवार रात मलेशिया पहुंचे पॉम्पियो ने पुत्राजय में महाथिर (93) से मुलाकात की …

Read More »

अफगानिस्तान : मस्जिद में विस्फोट, 15 मरे

काबुल, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के गरदेज शहर में शुक्रवार को एक मस्जिद हुए दो विस्फोटों में करीब 15 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ये विस्फोट दोपहर बाद करीब 1.30 बजे हुए। जब लोग गरदेज शहर के पुलिस जिला 2 में इमाम-ए-जमन मस्जिद में शुक्रवार की नमाज अदा …

Read More »

भारत, कजाकिस्तान व्यापार, रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत

अस्ताना, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और कजाकिस्तान के विदेश मंत्री कैरत अब्द्रखमनोव की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद शुक्रवार को भारत और कजाकिस्तान ने व्यापार, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सुषमा ने कहा, “हमने आपसी हित के …

Read More »

अमेरिका : रैली में मीडिया पर बरसे ट्रंप

वाशिंगटन, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पेंसिलवेनिया में एक रैली में मीडिया व फर्जी खबरों पर जमकर बरसे। ट्रंप ने मीडिया पर नाराजगी व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव और सीएनएन संवाददाता के बीच हुए विवाद के बाद जताई। यह रैली गुरुवार रात विल्कस-बेयर में आयोजित थी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स के एक प्रेस ब्रीफिंग …

Read More »

चीन : शंघाई में तूफान ‘जोंगदारी’ ने दस्तक दी

शंघाई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के शंघाई के जिनशान जिले में शुक्रवार सुबह तूफान ‘जोंगदारी’ ने दस्तक दी। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि तूफान ने 10.30 बजे दस्तक दी। सिन्हुआ ने शहर के बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय के हवाले से बताया कि तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ जोंगदारी से अब तक 500 से अधिक पेड़ उखड़ चुके …

Read More »

मेक्सिको में 7.6 करोड़ डॉलर का 120 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त

मेक्सिको सिटी, 3 अगस्त (आईएएनएस)। मेक्सिको की संघीय पुलिस ने एक जहाज को जब्त किया है, जिसमें 7.6 करोड़ डॉलर के 120 किलोग्राम मेथाम्फेटामाइन था। यह जहाज आस्ट्रेलिया जा रहा था। राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग (सीएनएस) ने कहा कि यह मालवाहक जहाज गुरुवार को हवाईअड्डे पर वस्तुओं के आयात-निर्यात लोडिंग क्षेत्र में पाया गया। सीएनएस के अनुसार, कार्बन पेपर एल्यूमिनियम और …

Read More »

शिकागो में बंदूक हिंसा के विरोध में अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिकों का प्रदर्शन

शिकागो, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के शिकागो में बंदूक हिंसा के विरोध में अफ्रीकी मूल के सैकड़ों अमेरिकी नागरिक सड़कों पर उतर आए। बंदूक हिंसा में अब तक शहर में 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को शिकागो के मेयर रेम इमैनुएल और शिकागो पुलिस अधीक्षक एडी …

Read More »

आस्ट्रेलिया के स्कूल में फ्लू से 200 छात्र बीमार

सिडनी, 3 अगस्त (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के एक स्कूल में फ्लू के प्रकोप से लगभग 200 छात्र बीमार हो गए। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को क्वींसलैंड के मिडिल पार्क स्कूल में कक्षाओं की सफाई के लिए सफाई विशेषज्ञों की टीम को भेजा गया। स्कूल हालांकि खुला रहा। स्कूल प्रिंसिपल एनी किचिन ने इस ‘असाधारण प्रकोप’ के खत्म होने तक …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493