Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 ओडिशा में कमल खिलेगा : मोदी | dharmpath.com

Friday , 16 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » ओडिशा में कमल खिलेगा : मोदी

ओडिशा में कमल खिलेगा : मोदी

भुवनेश्वर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विश्वास जताते हुए कहा कि ओडिशा में इसबार कमल खिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने बीजू जनता दल (बीजद)और कांग्रेस पर ‘क्षेत्रीय भेदभाव’ के लिए निशाना साधा।

सुंदरगढ़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “क्षेत्रीय आधार पर जो भेदभाव बीजद सरकार ओडिशा में कर रही है, ठीक वही भेदभाव कांग्रेस और उसकी सहयोगियों ने पूरे पूर्वी भारत के साथ दशकों तक किया है।”

उन्होंने कहा, “आप विकास चाहते हैं या भेदभाव? अगर आप विकास चाहते हैं तो चलिए राज्य में कमल खिलाए।”

मोदी ने कहा, “इस बार ओडिशा में कमल खिलेगा। मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि राज्य में अधिकतर संख्या में कमल खिलेंगे।”

उन्होंने कहा कि बीजद ने किसानों के लिए वित्तीय सहायता लागू करने में, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गरीबों के लिए मुफ्त उपचार देने में बाधा पैदा की और इसके लिए उसे दंडित किए जाने की जरूरत है।

मोदी ने कहा, “2019 का चुनाव ओडिशा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह आपको तय करना है कि आप एक मेहनती व ईमानदार पार्टी को चुनना चाहते हैं या भ्रष्ट पार्टी को।”

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजद और कांग्रेस महिलाओं की सुरक्षा के प्रति चिंतित नहीं हैं।

प्रधानमंत्री ने आतंकी समूहों पर नरम रुख रखने के लिए भी कांग्रेस पर निशाना साधा।

मोदी ने कहा, “भारत अब आतंकियों के घरों में घुसता है और उन्हें खत्म करता है। पहले भी सरकारें थीं लेकिन कभी कोई सर्जिकल स्ट्राइक या अन्य देशों की सीमा पार कर आतंकियों के ठिकानों को विमानों के जरिए खत्म नहीं किया गया। यह भारत की मजबूती का संकेत है।”

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर उन्होंने पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बलिदान की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, “भाजपा ‘कार्यकर्ताओं’ के बलिदान से बनी थी। आज भाजपा का झंडा उन क्षेत्रों में गर्व से फहरा रहा है, जहां वह एक समय में अकल्पनीय था। भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है। यह युवा भारत की पार्टी है और यह भारत की आकांक्षा की एक पार्टी है।”

मोदी ने कहा, “अब हम कांग्रेस और अन्य दलों के लिए एक मजबूत विकल्प हैं।”

उन्होंने कहा कि कई दल धनशक्ति से बने हैं जबकि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के पसीने और खून से स्थापित हुई है।

ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव चार चरणों 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को एक साथ होंगे। ओडिशा में लोकसभा की 21 और विधानसभा की 147 सीटें हैं।

ओडिशा में कमल खिलेगा : मोदी Reviewed by on . भुवनेश्वर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विश्वास जताते हुए कहा कि ओडिशा में इसबार कमल खिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने बीजू जनता दल (बी भुवनेश्वर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विश्वास जताते हुए कहा कि ओडिशा में इसबार कमल खिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने बीजू जनता दल (बी Rating:
scroll to top