Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 गुड़गांव में 22 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म | dharmpath.com

Wednesday , 14 May 2025

Home » भारत » गुड़गांव में 22 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म

गुड़गांव में 22 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म

गुड़गांव, 19 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में एक महिला के साथ बंदूक के बल पर सात लोगों द्वारा मिलकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि महिला मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है।

वारदात गुड़गांव के सुशांत लोक इलाके के एक पेइंग गेस्ट (पीजी) आवास की है। पीड़ित महिला को गुरुवार रात पीजी में ले जाया गया था। आरोप है कि अपराधी उसे पीजी में ही छोड़कर शुक्रवार सुबह फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता इलाके के एक बाजार में पिछले सप्ताह अरोपियों में से एक कपिल नामक युवक से मिली थी। महिला ने कहा कि उसके पास कपिल के मोबाइल नंबर के अलावा उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

सहायक पुलिस आयुक्त राजेश कुमार ने आईएएनएस से कहा, “कपिल पीड़िता को गुरुवार रात पीजी में ले गया था। आरोप है कि वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।”

अधिकारी ने कहा, “चिकित्सा जांच के बाद दण्डाधिकारी के समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा। हम सभी आरोपियों की पहचान करने के प्रयास कर रहे हैं। दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।”

पुलिस ने इस संबंध में सामूहिक दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

गुड़गांव में 22 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म Reviewed by on . गुड़गांव, 19 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में एक महिला के साथ बंदूक के बल पर सात लोगों द्वारा मिलकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया गुड़गांव, 19 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में एक महिला के साथ बंदूक के बल पर सात लोगों द्वारा मिलकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया Rating:
scroll to top