Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 दिल्ली में बदली छाई, उमस बढ़ी | dharmpath.com

Saturday , 7 June 2025

Home » भारत » दिल्ली में बदली छाई, उमस बढ़ी

दिल्ली में बदली छाई, उमस बढ़ी

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह बादल छाए रहे और उमस भी बरकरार रही। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आमतौर पर बदली रहेगी। बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”

दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 73 फीसदी आद्र्रता थी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 27.8 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में बदली छाई, उमस बढ़ी Reviewed by on . नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह बादल छाए रहे और उमस भी बरकरार रही। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सिय नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह बादल छाए रहे और उमस भी बरकरार रही। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सिय Rating:
scroll to top