नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह बारिश के साथ हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 8.30 बजे तक 21.6 मिलीमीटर बारिश हुई।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”
राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्यिस के आसपास रहने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।