Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 ‘प्यार का पंचानामा 2’ वयस्क फिल्म नहीं : कार्तिक आर्यन | dharmpath.com

Monday , 9 June 2025

Home » मनोरंजन » ‘प्यार का पंचानामा 2’ वयस्क फिल्म नहीं : कार्तिक आर्यन

‘प्यार का पंचानामा 2’ वयस्क फिल्म नहीं : कार्तिक आर्यन

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता कार्तिक आर्यन का कहना है कि उनकी आगामी कॉमेडी फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ वयस्क फिल्म नहीं है।

कार्तिक ने फिल्म के प्रचार के दौरान यह बात कही।

कार्तिक ने कहा, “इस फिल्म में वयस्क संवादों और चीजें जैसी कोई चीज नहीं है। यह एक स्थितिजन्य कॉमेडी फिल्म है, न कि वयस्क कॉमेडी फिल्म।”

अभिनेता ने कहा, “यह फिल्म एक लड़के और एक लड़की के बारे में है और कैसे लड़का एक रिश्ते में बंध जाता है। हमने रिश्तों में होने वाली कई चीजों को दर्शाया है। इसमें वयस्क जैसा कुछ नहीं है।”

फिल्म को लेकर अपनी आशा के बारे में बात करते हुए कार्तिक ने कहा, “इस फिल्म की पहली फिल्म से तुलना सही नहीं है। यह फिल्म अलग है और इसके गाने नए हैं। मुझे लगता है कि ‘प्यार का पंचनामा 2’ को एक अलग और सफल फिल्म माना जाएगा।”

लव राजन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘प्यार का पंचानामा 2’ वयस्क फिल्म नहीं : कार्तिक आर्यन Reviewed by on . मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता कार्तिक आर्यन का कहना है कि उनकी आगामी कॉमेडी फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' वयस्क फिल्म नहीं है। कार्तिक ने फिल्म के प्रचार के मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता कार्तिक आर्यन का कहना है कि उनकी आगामी कॉमेडी फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' वयस्क फिल्म नहीं है। कार्तिक ने फिल्म के प्रचार के Rating:
scroll to top