Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 बिहार में उमस भरी गर्मी | dharmpath.com

Sunday , 8 June 2025

Home » भारत » बिहार में उमस भरी गर्मी

बिहार में उमस भरी गर्मी

पटना, 14 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ है। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से लोग उमस भरी गर्मी महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम में किसी खास बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए़ क़े सेन ने बताया, “राज्य में मानसून कमजोर है, जिससे बारिश कम हो रही है। बंगाल की खाड़ी में हालांकि कम दबाव का क्षेत्र बनना शुरू हो गया है, जिससे 16 अगस्त को पूर्वोत्तर बिहार में बारिश के आसार हैं।”

पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 28.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना और पूर्णिया का गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में उमस भरी गर्मी Reviewed by on . पटना, 14 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ है। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से लोग उमस भरी गर् पटना, 14 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ है। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से लोग उमस भरी गर् Rating:
scroll to top