Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 मप्र : शिवराज व अन्य नेताओं ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं | dharmpath.com

Wednesday , 14 May 2025

Home » भारत » मप्र : शिवराज व अन्य नेताओं ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

मप्र : शिवराज व अन्य नेताओं ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

भोपाल, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य मंत्रियों और नेताओं ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीराम के आदर्श को जीवन में उतारने का आह्वान किया है।

चौहान ने विजयादशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयादशमी का अवसर याद दिलाता है कि बाधाओं के बावजूद सत्य और धर्म की हमेशा जीत होती है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति के प्रतीक पुरुष हैं। रावण असुरी प्रवृत्तियों का प्रतीक है। यह अवसर भगवान श्रीराम के आदर्शो को जीवन में उतारने का संकल्प लेने का है। उन्होंने नागरिकों से प्रगति विरोधी ताकतों को करुणा, प्रेम और भाईचारे की शक्ति से परास्त करने का आह्वान किया है।

राज्य के जनसंपर्क एवं ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दशहरा पर्व विजय तथा हषरेल्लास का पर्व है। यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने राक्षसी प्रवृत्तियों और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लेने तथा प्रदेशवासियों से परम्परानुसार दशहरा का त्यौहार शांति, एकता एवं सौहार्द से मनाने की अपील की है।

इसी तरह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने विजयादशमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। वर्तमान समय में विभिन्न प्रकार की बुराइयों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। इस बुराई का अंत करने के लिए समाज में सत्कर्म और सुसंस्कारों के प्रति संकल्प-शक्ति को उभारना होगा, ताकि समाज में सद्भाव का वातावरण बन सके।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने दशहरा के अवसर पर जन जन के मंगल की कामना करते हुए कहा कि विजयादशमी पर्व सत्य की असत्य पर, न्याय की अन्याय पर विजय का संकल्प पर्व है। हमें समाज में न्याय की पुनस्र्थापना के अनुष्ठान में प्राणपन से जुटकर सभी को उसका वाजिब हक इस तरह सुनिष्चित करने के प्रयास में जुटना है कि जियो और जीने दो की भावना प्रबल हो।

मप्र : शिवराज व अन्य नेताओं ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं Reviewed by on . भोपाल, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य मंत्रियों और नेताओं ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए भगव भोपाल, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य मंत्रियों और नेताओं ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए भगव Rating:
scroll to top