नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। शीतय पेय उत्पाद-माउंटन ड््यू ने खुद को हमेशा से दिलेरी, साहस और निडरता जोड़ा है और असल जीवन में दिलेरी और साहस दिखाने वाले लोगों को सलाम भी किया है। इसी क्रम में माउंनट ड्यू ने शुक्रवार उन चार बहादुर लोगों को सम्मानित किया, जिन्होनें विषम परिस्थितियों में विशिष्ठ कार्य करके समाज में अपना नाम किया है।
माउंटेन ड्यू ने अपने अभियान ‘द हीयर हीरोज’ में शामिल पद्मश्री अरुनिमा सिन्हा, पद्मश्री शीतल महाजन, मोटरसाइकिल स्टंट समूल घोष्ट राइर्ड्स और कर्नल सत्येंद्र वर्मा को सम्मानित किया। ये चारों विशिष्ठ जन माउंटन ड्यू के इस अभियान के मूल मंत्र ‘नाम बनते हैं रिस्क से’ पर पूरी तरह खरे उतरते हैं।
राजधानी के एक पांच सितारा होटल में आयोजित कार्यक्रम में पप्सीको इंडिया के एसोसिएट डाइरेक्टर (मार्केटिंग) नितिन भंडारी ने इन चारों का सम्मान किया। भंडारी ने इस अवसर पर कहा कि माउंटेन ड्यू रियल हीरोज अभियान उन लोगों को पहचानने और देश के सामने लाने के लिए शुरू किया गया है, जिन्होंने डर को जीता है और नई सीमाओं को लांघा है।
भंडारी के मुताबिक इस अभियान को सोशल मीडिया पर काफी सराहा गया है। इसे फेसबुक और ट्वीटर पर काफी लोकप्रियता मिली है। लगभग 31 लाख लोगों ने इसमें शिरकत की है और इसे ट्वीटर पर 35 हजार से अधिक कंवर्सेशन मिले हैं। साथ ही 25 हजार से अधिक लोगों ने इस शेयर किया है।
माउंटेन ड्यू ने आम लोगों की बहादुरी भरी सच्ची कहानी जानने के लिए उन्हें आमंत्रित किया। इस अभियान में 4000 कंज्यूमर शरीक हुए। इनमें से पांच को विजेता के तौर पर चुना गया। इनमें नई दिल्ली के डब्ल्यूसी जयकिशन, चंपावत के नवीन सिंह कार्की, तोनहा के रामलाल शर्मा, रोहतक की इशा खासा और इलाहाबाद के आशीष कुमार शामिल हैं।