Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना | dharmpath.com

Sunday , 8 June 2025

Home » भारत » राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना

राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बदली छाएगी। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आंशिक रूप से घटा छाएगी। कुछ इलाकों में एक-दो हल्की फुहारें या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”

न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 69 फीसदी आद्र्रता थी।

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना Reviewed by on . नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बदली छाएगी। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं।भार नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बदली छाएगी। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं।भार Rating:
scroll to top