Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 राज्यपाल नरसिम्हन मिले राजनाथ से | dharmpath.com

Saturday , 7 June 2025

Home » भारत » राज्यपाल नरसिम्हन मिले राजनाथ से

राज्यपाल नरसिम्हन मिले राजनाथ से

नई दिल्ली/हैदराबाद, 26 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच विभिन्न मुद्दों पर विवादों के बीच दोनों राज्यों के राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

नरसिम्हन ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम की धारा 8 पर चर्चा की। इस मुद्दे पर दोनों ही राज्यों के बीच खींचतान चल रही है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यपाल को दोनों राज्यों के बीच तनाव को तत्काल भाव से समाप्त करने की सलाह दी।

इस बैठक के दौरान केंद्रीय गृह सचिव एल.सी.गोयल भी मौजूद थे। यह बैठक लगभग एक घंटे तक चली। नरसिम्हन ने इससे पहले गृह सचिव से भी चर्चा की और उन्हें हाल ही में हुए वोट के बदले नकद घोटाले और कथित फोन टैपिंग मामले में हो रही गतिविधियों से वाकिफ कराया।

आंध्र प्रदेश सरकार धारा 8 को अमल में लाए जाने की मांग कर रही है, लेकिन तेलंगाना यह कहते हुए इसका विरोध कर रहा है कि हैदराबाद तेलंगाना का अभिन्न हिस्सा है और यहां की कानून व्यवस्था उसके अधीन है।

राज्यपाल नरसिम्हन मिले राजनाथ से Reviewed by on . नई दिल्ली/हैदराबाद, 26 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच विभिन्न मुद्दों पर विवादों के बीच दोनों राज्यों के राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन ने शुक्रवार नई दिल्ली/हैदराबाद, 26 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच विभिन्न मुद्दों पर विवादों के बीच दोनों राज्यों के राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन ने शुक्रवार Rating:
scroll to top