देहरादून, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचेंगे। एक अधिकारी ने कहा कि यहां से वह शुक्रवार को केदरनाथ की यात्रा पर रवाना होंगे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने आईएएनएस से बुधवार को कहा कि राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव और राज्य प्रभारी अंबिका सोनी भी होंगी। वे गुरुवार की सुबह जॉली ग्रांट हवाई अड्डा पहुंचेंगे।
यहां पहुंचने के बाद वे गौरी कुंड के लिए रवाना होंगे जहां से वह लिंचौली के लिए रवाना होंगे। वहां पर एक रात रुकने के बाद वे शुक्रवार को केदारनाथ के लिए पैदल रवाना होंगे।
उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और कुछ अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी भी होंगे।
कुमार ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई इतना बड़ा नेता केदरानाथ तक पैदल जाएगा।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ चारधाम यात्राओं की तैयारियों का जायजा लेंगे।