Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 रुद्रमादेवी की भावपूर्ण कहानी ने आकर्षित किया : अनुष्का शेट्टी | dharmpath.com

Sunday , 8 June 2025

Home » मनोरंजन » रुद्रमादेवी की भावपूर्ण कहानी ने आकर्षित किया : अनुष्का शेट्टी

रुद्रमादेवी की भावपूर्ण कहानी ने आकर्षित किया : अनुष्का शेट्टी

चेन्नई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण की फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी योद्धा रानी रुद्रमादेवी की भावपूर्ण कथा से इतनी विचलित हो गईं कि वह उनके जीवन पर आधारित तेलुगू बायोपिक में काम करने के लिए तैयार हो गईं।

फिल्म के निर्देशक गुणशेखर हैं और यह शुक्रवार को रिलीज की जाएगी।

काकातिया शासन पर बनी यह फिल्म वीर रानी रुद्रमादेवी के उत्थान की कहानी पेश करेगी।

अनुष्का ने कहा, “एक महिला होने के नाते रानी रुद्रमादेवी जिस भावनात्मक संघर्ष से गुजरीं उसने मुझे इस कहानी की ओर आकर्षित किया। इसके बावजूद उन्होंने बेहद करुणा के साथ शासन किया, खुद से अधिक अपने राज्य और राज्य के नागरिकों की परवाह की। “

रुद्रमादेवी और उनके शासन काल के बारे मे सीमित जानकारी होने के कारण अनुष्का को अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी निष्ठा से अपने निर्देशक की परिकल्पना का पालन करना होगा।

अनुष्का ने कहा, “यह गुणशेखर की कहानी है, इसलिए मैंने इसे उनकी विचारधारा के अनुरूप देखने का निश्चय किया। मेरा किरदार कई इतिहासकारों से चर्चा और अध्ययन पर आधारित है। “

अनुष्का ने कहा, “रानी रुद्रमादेवी का किरदार निभाने के लिए मुझे तलवारबाजी, घुड़सवारी और हाथी की सवारी सीखनी पड़ी।”

फिल्म में उच्चस्तरीय विजुअल इफेक्ट्स का प्रयोग किया गया है।

रुद्रमादेवी की भावपूर्ण कहानी ने आकर्षित किया : अनुष्का शेट्टी Reviewed by on . चेन्नई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण की फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी योद्धा रानी रुद्रमादेवी की भावपूर्ण कथा से इतनी विचलित हो गईं कि वह उनके जीवन पर आधारित ते चेन्नई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण की फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी योद्धा रानी रुद्रमादेवी की भावपूर्ण कथा से इतनी विचलित हो गईं कि वह उनके जीवन पर आधारित ते Rating:
scroll to top