Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 एशियाई चैम्पियनशिप में टिंटू लुका ने स्वर्ण पदक जीता | dharmpath.com

Monday , 9 June 2025

Home » खेल » एशियाई चैम्पियनशिप में टिंटू लुका ने स्वर्ण पदक जीता

एशियाई चैम्पियनशिप में टिंटू लुका ने स्वर्ण पदक जीता

वुहान (चीन), 7 जून (आईएएनएस)। भारतीय धाविका टिंटू लुका एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के आखिरी दिन रविवार को वुहान स्पोर्ट्स सेंटर पर महिलाओं के 800 मीटर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहीं। साथ ही चार और पदक भी भारत की झोली में आए।

भारत इस चैम्पियनशिप में चार स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य के साथ 13 पदक हासिल करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त करने में कामयाब रहा।

इसी चैम्पियनशिप के 2013 के संस्करण में कांस्य पदक अपने नाम करने वाली टिंटू ने 2:1.53 मिनट में रेस पूरा किया। चीन की झाओ जिंग 2:03.40 मिनट के साथ दूसरे तथा श्रीलंका की निमाली लियानाराक्ची ने 2:03.94 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

इसके साथ ही टिंटू ने विश्व चैम्पियनशिप-2015 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ओलंपिक के लिए टिंटू को हालांकि अब भी क्वालीफाई करना बाकी है जिसके लिए जरूरी अहर्ता 2:1:00 मिनट है।

अन्य पदक विजेताओं में जॉनसन जिनसन, धर्मवीर सिंह और श्रावणी नंदा शामिल हैं।

जॉनसन ने पुरुषों के 800 मीटर वर्ग में रजत पदक जीता जबकि धर्मवीर ने पुरुषों के 200 मीटर वर्ग में कांस्य हासिल किया। श्रावणी ने महिलाओं के 200 मीटर वर्ग में कांस्य पदक जीता।

भारतीय टीम हालांकि महिलाओं के 4गुणा400 मीटर रिले रेस में अपना खिताब बचाने में नाकाम रही। इस स्पर्धा में भारतीय महिलाएं 3:33.81 मिनट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। चीन ने 3:33.44 मिनट के साथ स्वर्ण जबकि कजाकिस्तान ने 3:35.14 मिनट के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया।

पदकतालिका में चीन ने 41 पदकों (15 स्वर्ण, 13 रजत, 13 कांस्य) के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। कतर 10 पदकों (सात स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य) के साथ दूसरे पायदान पर रहा।

एशियाई चैम्पियनशिप में टिंटू लुका ने स्वर्ण पदक जीता Reviewed by on . वुहान (चीन), 7 जून (आईएएनएस)। भारतीय धाविका टिंटू लुका एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के आखिरी दिन रविवार को वुहान स्पोर्ट्स सेंटर पर महिलाओं के 800 मीटर वर्ग में वुहान (चीन), 7 जून (आईएएनएस)। भारतीय धाविका टिंटू लुका एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के आखिरी दिन रविवार को वुहान स्पोर्ट्स सेंटर पर महिलाओं के 800 मीटर वर्ग में Rating:
scroll to top