घाना में भारतीय निवेश को आमंत्रण

अक्रा, 26 मार्च (आईएएनएस)। घाना ने भारतीयों से अधिकाधिक निवेश करने की अपील की है और कहा है कि उसके कारोबारोनुकूल माहौल के कारण पिछले दशक में कई भारतीय उद्यमियों ने पश्चिम अफ्रीकी देश में निवेश किया है।

अक्रा, 26 मार्च (आईएएनएस)। घाना ने भारतीयों से अधिकाधिक निवेश करने की अपील की है और कहा है कि उसके कारोबारोनुकूल माहौल के कारण पिछले दशक में कई भारतीय उद्यमियों ने पश्चिम अफ्रीकी देश में निवेश किया है।

घाना के व्यापार और उद्योग मंत्री एकवॉव स्पियो-गरब्राह ने कहा कि भारतीय निवेश से विकास को बढ़ावा मिलेगा। घाना निवेश संवर्धन केंद्र (जीआईपीसी) ने कहा कि उसने पिछले दशक में 98.8 करोड़ डॉलर की 512 भारतीय परियोजनाएं पंजीकृत की हैं।

अक्रा में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित घाना-इंडिया निवेश मंच में स्पियो-गरब्राह ने बड़ी संख्या में घाना में निवेश करने वाली भारतीय कंपनियां लोकतंत्र और कानून के शासन से लाभान्वित हुई हैं।

उन्होंने कहा, “सच्चाई यह है कि हमारी न्याय प्रणाली में अधिकतर सरकार ही हारती है, क्योंकि व्यवस्था सरकार के सामने झुकती नहीं है।”

जीआईपीसी ने नवीकरणीय ऊर्जा को निवेश के लिए एक प्रमुख क्षेत्र के रूप में चुना है। पूर्व में वोल्टा क्षेत्र में पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए स्थानों का चुनाव भी किया गया है।

उन्होंने कहा कि वोल्टा नदी प्राधिकरण (वीआरए) ने एक पवन ऊर्जा परियोजना शुरू की है और कई विंड फार्मो का विकास करने के लिए 25 करोड़ डॉलर निवेश आमंत्रित की है, जिससे 100 मेगावाट बिजली पैदा होगी।

सरकार ने देश के रेल क्षेत्र को भी सार्वजनिक-निजी साझेदारी मॉडल पर आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए एक प्रमुख क्षेत्र के रूप में चुना है।

जीआईपीसी के मॉनीटरिंग एवं ट्रैकिंग निदेशक एडवर्ड अशोंग-लार्टे ने निवेशकों को देश के बंदरगाहों के विस्तार और आधुनिकीकरण से संबंधित परियोजनाओं में भी निवेश करने का आग्रह किया।

अशोंग-लार्टे ने कहा कि सरकार देश में एक भरोसेमंद विमानन कंपनी भी स्थापित करना चाहती है, जो आसपास के क्षेत्रों और विभिन्न महादेशों के गंतव्यों के लिए भी सेवा दे सके। इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय एकाउंटिंग कंपनी प्राइसवाटरहाउसकूपर्स (पीडब्ल्यूसी) को सौदा सलाहकार बनाया गया है।

कृषि क्षेत्र में सरकार ने अक्रा मैदान सिंचाई परियोजना का विस्तार करने की योजना बनाई है। इसके तहत मौजूदा सुविधाओं का पुनरुद्धार होगा और नए नेटवर्क का निर्माण, संचालन और रखरखाव किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493